पीएम मोदी ने सुपोषित ग्रामपंचायत अभियान की शुरुआत की। एन श्रीनिवासन ने इंडिया सीमेंट्स के MD और CEO के पद से इस्तीफा दिया। अक्टूबर, 2024 में EPFO से 13.41 लाख सदस्य जुड़े।जानें आज के ऐसे ही कुछ करेंट अफेयर्स जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं। अवॉर्ड (AWARD) 1. 17 बच्चे ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस बार 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। इनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 2. IAS ऑफिसर अरुणीश चावला रेवेन्यू सेक्रेटरी बने: 26 दिसंबर को बिहार कैडर के 1992 बैच के IAS ऑफिसर अरुणीश चावला वित्त मंत्रालय में रेवेन्यू सेक्रेटरी नियुक्त किए गए। चावला अभी रसायन और उर्वरक मंत्रालय में फार्मास्यूटिकल्स सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO अमित अग्रवाल नए फार्मास्यूटिकल सेक्रेटरी नियुक्त किए गए। निधन (DEATH) 3. मलयालम लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर का निधन हुआ: मशहूर मलयालम लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम. टी. वासुदेवन नायर का 26 दिसंबर को निधन हो गया। उनकी उम्र 91 साल थी। नेशनल (NATIONAL) 4. पीएम मोदी ने ‘सुपोषित ग्रामपंचायत अभियान’ की शुरुआत की: पीएम मोदी आज यानी 26 दिसंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रव्यापी उत्सव ‘वीर बाल दिवस कार्यक्रम’ में शामिल हुए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने सुपोषित ग्रामपंचायत अभियान की शुरुआत की। बिजनेस (BUSINESS) 5. एन श्रीनिवासन ने इंडिया सीमेंट्स के MD और CEO के पद से इस्तीफा दिया: 26 दिसंबर को एन श्रीनिवासन ने इंडिया सीमेंट्स के MD और CEO के पद से इस्तीफा दे दिया। आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक के इंडिया सीमेंट्स में प्रमोटरों की 32.72% हिस्सेदारी (10.13 करोड़ शेयर) का अधिग्रहण पूरा करने के बाद श्रीनिवासन ने अपना पद छोड़ा है। 6. अक्टूबर, 2024 में EPFO से 13.41 लाख सदस्य जुड़े: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से अक्टूबर, 2024 में 13.41 लाख सदस्य जुड़े हैं। यह जानकारी केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बुधवार, 25 दिसंबर को दी। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 26 दिसंबर का इतिहास: 2004 में आज ही के दिन हिंद महासागर में आई सुनामी लहर ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में भारी तबाही मचाई थी। हिंद महासागर में आए 9.1 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद सुनामी आई थीं। सुनामी की लहरें 65 फीट ऊंची उठी थीं। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 25 दिसंबर: केंद्र सरकार ने मणिपुर सहित 5 राज्यों के राज्यपाल बदले; पीएम मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में बुमराह ने 904 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए। चीन की कंपनी SHEIN 4 साल बाद भारतीय बाजार में वापसी करेगी। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 24 दिसंबर: हिमाचल और उत्तराखंड हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिले; चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 का पूरा शेड्यूल जारी फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन हुआ। जैसलमेर के पत्थरों से तैयार देश का पहला डिजिटल म्यूजियम। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ‘जागो ग्राहक जागो एप’ लॉन्च किया। पढ़ें पूरी खबर…