दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी लगातार तीन दिन में तीसरे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम आज दोपहर 12:15 बजे ₹12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। इसमें दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का इनॉगरेशन भी शामिल है। अभी साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच 42 किमी हिस्से पर नमो भारत रैपिड ट्रेन चल रही है। उद्घाटन के बाद यह हिस्सा बढ़कर 55 किमी तक हो जाएगा। पीएम मोदी आज जापानी पार्क में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी ने 3 जनवरी को पीएम ने दिल्ली में 4500 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का इनॉगरेशन और शिलान्यास किया था। वहीं 4 जनवरी को प्रधानमंत्री ने भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का इनॉगरेशन किया था। पूरे प्रोजेक्ट की लागत ₹ 30 हजार करोड़, सालाना 2.5 लाख टन कार्बन उत्सर्जन घटेगा
साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर के 13 किलोमीटर लंबे सेक्शन में 6 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है, जिसमें आनंद विहार स्टेशन भी पड़ता है। वहीं, न्यू अशोक नगर स्टेशन एलिवेटेड स्टेशन (सड़क से ऊपर किसी पुल पर बनाया गया) है। इस सेक्शन की लागत करीब 4600 करोड़ रुपए है।
पूरे 82 किमी कॉरिडोर की अनुमानित लागत 30,274 करोड़ रुपए है। इस के प्रोजेक्ट के जून, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। अनुमान है कि कॉरिडोर के चालू हो जाने पर सड़कों से एक लाख से ज्यादा निजी वाहन हट जाएंगे और कार्बन उत्सर्जन में सालाना 2.5 लाख टन की कमी आएगी। 100 kmph की रफ्तार से चलती है नमो भारत ट्रेन
अभी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से मेरठ आने में करीब डेढ़ घंटे लगते हैं। वहीं, इस प्रोजेक्ट के पूरे होने पर यह सफर सिर्फ 55 मिनट में पूरा हो सकेगा। रैपिड ट्रेन करीब 100 kmph की रफ्तार से चलती है। हालांकि इसे 180 kmph की गति से चलने के लिए डिजाइन किया गया है। उद्घाटन के बाद शाम 5 बजे से हर 15 मिनट पर नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ के लिए चलेंगी। दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक स्टैंडर्ड कोच का किराया 150 रुपए और प्रीमियम कोच का किराया 225 रुपए है। दिल्ली में पिछले 2 दिन में PM के दो कार्यक्रम… 4 जनवरी: दिल्ली में भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का इनॉगरेशन 4 जनवरी को पीएम ने दिल्ली के भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का इनॉगरेशन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा- पहले हमारे देश के सीमावर्ती गांवों को लेकर सोच क्या थी। उन्हें देश का आखिरी गांव कहा जाता था। हमने ये सोच बदली। ग्रामीण भारत महोत्सव 4 से 9 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव की थीम ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक बेहतरीन ग्रामीण भारत का निर्माण’ रखी गई है। पढ़ें पूरी खबर… 3 जनवरी: 4500 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का इनॉगरेशन-शिलान्यास 3 जनवरी को पीएम ने दिल्ली में 4500 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का इनॉगरेशन और शिलान्यास किया था। उन्होंने अशोक विहार में बने 1,675 फ्लैट्स की चाबी गरीबों को सौंपी थी। गरीबों के लिए नए घर का इनॉगरेशन करते हुए पीएम मोदी ने कहा था- मैं भी शीशमहल बना सकता था। लेकिन मैंने कभी अपना घर नहीं बनाया, 10 सालों में 4 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर दिया है। पढ़ें पूरी खबर… दिल्ली में चुनाव की तारीखों का जल्द ऐलान होगा
दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। ————————————— दिल्ली की राजनीति जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा लड़ेंगे: BJP की पहली लिस्ट में 29 नाम; AAP-कांग्रेस से आए 7 नेताओं को टिकट दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 29 नाम हैं। इनमें से 7 नेता हाल ही में AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है। पढ़ें पूरी खबर…