11 राज्यों में कोहरा, 4 में कोल्ड वेव का अलर्ट:MP में बारिश की संभावना, राजस्थान के बाढ़मेर में दिन का तापमान 30°C पहुंचा

मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार समेत 11 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट है। मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण 29 जनवरी से 15 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी हवाओं के कारण राज्य में बीते 4 दिन से ठंड भी बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान में दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 30°C तक पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 5 फरवरी के बीच राजस्थान में बारिश की संभावना है। वहीं, बिहार के 10 जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट है। दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में 29 जनवरी और 1 फरवरी को एक्टिव होगा, जिससे 1 फरवरी से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। इधर हरियाणा में समय से पहले ही ठंड में कमी हुई है। दिन का तापमान बढ़ रहा है। रात और दिन के तापमान में करीब 13 से 15 डिग्री तक का अंतर है। इसका असर गेहूं की फसल पर पड़ रहा है। दिल्ली में इस हफ्ते तापमान बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ऐसा होगा। शनिवार-रविवार को बारिश के आसार हैं। इस वजह से तापमान में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… जम्मू-कश्मीर में चिल्लई-कलां के 2 दिन बाकी जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुए चिल्लई-कलां खत्म होने में अभी 2 दिन बाकी है। 40 दिन तक चलने वाला तेज ठंड का दौर 30 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिनों का चिल्लई-खुर्द (छोटी सर्दी) और 10 दिनों का चिल्लई-बच्चा (कम सर्दी) का मौसम रहेगा। अगले दिन के मौसम का हाल 29 फरवरी: उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार में कोहरा छाया रहेगा। राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: जनवरी में चौथी बार गिरेगा मावठा,भोपाल-इंदौर समेत 15 जिलों में कल से बदलेगा मौसम मध्यप्रदेश में जनवरी में चौथी बार मावठा गिरेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 29 जनवरी को भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत करीब 15 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, कहीं भी तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में बारिश होने के आसार है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में फिर से बारिश का अलर्ट, दिन में सर्दी से मिली राहत; कल से सुबह-शाम की ठंड भी कम होने लगेगी राजस्थान में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से अब दिन धीरे-धीरे गर्म होने लगे हैं। कल बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अलवर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर समेत अन्य शहरों में भी तापमान बढ़ने से यहां दिन में सर्दी कम हो गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में कल से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 10 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, राज्य में 1 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठंड; भागलपुर और नालंदा की हवा सबसे खराब बिहार के 10 जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में पछुआ हवा चलेगी, जिससे लोगों को कनकनी महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में 29 जनवरी और 1 फरवरी को एक्टिव होगा, जिससे 1 फरवरी से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 16 जिलों में यलो अलर्ट, तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होगी, 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे पंजाब में आज कोहरे और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन इसका असर सिर्फ आज तक ही सीमित रहने वाला है। 29 जनवरी से सुबह के समय ठंड से राहत मिलने की संभावना है और तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: समय से पहले सुनहरी होने लगी गेहूं, अचानक पारा चढ़ने से दाना हल्का और पतला होगा; 25% तक घट सकती है पैदावार हरियाणा में समय से पहले ठंड कम हो चली है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में किसानों की मुश्किल बढ़ सकती हैं। कुछ दिनों में यदि बारिश नहीं हुई और दिन का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो अगेती गेहूं की फसल समय से पहले सुनहरी जाएगी और गेहूं के उत्पादन पर 5 से 25 प्रतिशत तक असर पड़ सकता है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: सरगुजा में शीतलहर, दुर्ग, रायपुर में तप रहा सूरज, अगले 4 दिन 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात में लगभग ठंड गायब हो गई है। लेकिन सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को बलरामपुर जिला प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं दुर्ग जिला सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…