वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8वीं बार बजट पेश किया। भारत ने चौथी टी-20 टेस्ट सीरीज अपने नाम की। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… 1.नेशनल (National) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8वीं बार बजट पेश किया: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 11 फरवरी को 8वीं बार बजट पेश किया। कुल 47,16,487 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है। नौकरीपेशा लोगों को नए टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना ₹12.75 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके साथ ही एजुकेशन, हेल्थ आदि को लेकर बड़ी घोषणाएं हुईं। 2.विदेश (International) ट्रम्प ने कनाडा-मेक्सिको पर 25%, चीन पर 10% टैरिफ लगाया: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज यानी 1 फरवरी से कनाडा और मेक्सिको पर 25% और चीन पर एक्स्ट्रा 10% टैरिफ लगा दिया है। इसे लेकर उन्होंने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है। 3.स्पोर्ट्स (Sports) स्मृति मंधाना, जसप्रीत बुमराी को पॉली उमरीगर अवार्ड जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को 2023-24 में अच्छे प्रदर्शन के लिए महिला और पुरुष कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया जाएगा। ये अवॉर्ड आज 1 फरवरी को BCCI के एनुअल इवेंट में दिए जाएंगे। जसप्रीत बुमराह: स्मृति मंधाना: 4.संन्यास (Sports) बॉक्सिंग प्लेयर ने लिया संन्यास: भारतीय बॉक्सिंग में दो बार के ओलिंपियन और दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता मनोज कुमार ने संन्यास का ऐलान किया है। पुरस्कार और सम्मान: 4.मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) वर्टिकल लिफ्टअप ब्रिज का हुआ ट्रायल : देश के पहले वर्टिकल लिफ्टअप ब्रिज का ट्रेन ट्रायल हुआ। रामेश्वरम में बना पम्बन ब्रिज देश का पहला ऐसा ब्रिज है। इसकी लंबाई 2 किमी है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 1 फरवरी 1827: बंगाल क्लब ऑफ कलकत्ता की स्थापना हुई थी। 1835: ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग सिक्किम से लीज पर लिया था। 2003 : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का यान दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनकी जान चली गई थी। भारत की कल्पना चावला सहित सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये। 2004 : सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 2009 : भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार मिक्स्ड डबल का खिताब जीता। 2020 : ब्रिटेन 47 साल तक यूरोपीय संघ का सदस्य रहने के बाद इससे अलग हुआ। 2023 : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को ‘इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स’ ने लंदन में “लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर’ से सम्मानित किया। पिछले दिन का करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… AF कैप्टन शुभांशु ISS पर जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे; INSV ने धरती के सबसे सुदूर पॉइंट को पार किया इंडियन एयरफोर्स (IAF) कैप्टन शुभांशु स्पेस एक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…पूरी खबर पढ़ें.