जॉब एजुकेशन बुलेटिन:प्रोफेसर के 260 पदों पर वैकेंसी, अग्निवीर वायु के लिए 2 फरवरी तक करें अप्लाई, UGC NET 2024 की आंसर की जारी

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन एयरफोर्स और गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में जानेंगे रामेश्वरम के पम्बन ब्रिज के बारे में। साथ ही टॉप स्टोरीज में बात बजट 2025 में एजुकेशन के हिस्से आईं योजनाओं की। करेंट अफेयर्स 1. अमेरिका ने कनाडा, मैक्सिको और चीन पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज यानी 1 फरवरी से कनाडा और मेक्सिको पर 25% और चीन पर एक्स्ट्रा 10% टैरिफ लगा दिया है। इसे लेकर उन्होंने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, देशों से अमेरिका में अवैध फेंटेनाइल ड्रग न पहुचें इसलिए ये टैरिफ लगाया जा रहा है। फेंटेनाइल एक पावरफुल सिंथेटिक ओपिओइड यानी ड्रग है। इसका ओवरडोज दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई को कम कर देता है। 2. देश के पहले वर्टिकल लिफ्टअप ब्रिज का ट्रेन ट्रायल शुरू देश के पहले वर्टिकल लिफ्टअप ब्रिज का ट्रेन ट्रायल हुआ। रामेश्वरम में बने पम्बन ब्रिज की लंबाई 2 किमी है। पम्बन ब्रिज देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट अप ब्रिज है। ये 531 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. GBPUAT में 260 पदों पर निकली भर्ती गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (GBPUAT) की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इंटरव्यू का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार PHd, NET के साथ मास्टर डिग्री, लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री के साथ NET/PHd, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में पीजी के साथ NET/PHd। एज लिमिट : जारी नहीं। सैलरी : पद के अनुसार 57,700 – 1,44,200 रुपए प्रतिमाह। सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : 2. अग्निवीर वायु भर्ती के लिए 2 फरवरी तक करें अप्लाई इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए 7 जनवरी से आवेदन शुरू हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख पहले 27 जनवरी तय की गई थी। इसे 2 फरवरी तक के लिए एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मेडिकल क्वालिफिकेशन : हाईट : आयु सीमा फीस: अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. NEET स्‍टूडेंट्स के लिए 10 हजार सीटें बढ़ेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में एजुकेशन के लिए 10 बड़ी घोषणाएं कीं। इसमें सबसे बड़ी घोषणा PM रिसर्च फेलोशिप की है। इसमें हर साल 10 हजार स्टूडेंट्स को IIT और IISC में रिसर्च करने के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट दिया जाएगा। 2. UGC NET 2024 की आंसर की जारी NTA ने UGC NET 2024 की आंसर की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स ugcnet.nta.ac.in पर आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ कैंडिडेट्स 3 फरवरी शाम 6 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। हर एक ऑब्जेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को 200 रुपए फीस भरनी होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…