बजट सत्र:भाजपा की सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव की तैयारी; राष्ट्रपति मुर्मू को ‘बेचारी’ कहने का मामला

भाजपा के 40 सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा अध्यक्ष से मुलाकात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के भाजपा सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। सोनिया के खिलाफ ये एक्शन 31 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन उनकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी को लेकर है। दरअसल, मुर्मू ने दोनों सदनों को संबोधित किया था। उनके अभिभाषण पर सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘बेचारी’ शब्द इस्तेमाल किया था। राहुल गांधी ने भी भाषण को बोरिंग बताया था। भाजपा ने इसे आदिवासी समाज का अपमान बताया और माफी की मांग की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि राष्ट्रपति के लिए ऐसे बयान गरीबों और आदिवासियों का अपमान है। वहीं राष्ट्रपति भवन के प्रेस सेक्रेटरी ने भी सोनिया गांधी के बयान पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था- विपक्षी सांसदों का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। ये थे सोनिया-राहुल के कमेंट… सोनिया गांधी- अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गईं थीं। बेचारी वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। राहुल गांधी- यह बोरिंग था, वहीं बातें बार-बार रिपीट की गईं। पप्पू यादव- राष्ट्रपति रबर स्टैंप की तरह हैं। वे बस लव लेटर पढ़ती रहती हैं। पूरी खबर पढ़ें… संसद की आज की कार्यवाही पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…