आज गुरु ग्रह की बदलेगी चाल:धनु-मीन का स्वामी गुरु वृषभ राशि में हो रहा है मार्गी, जानिए सभी 12 राशियों पर इस ग्रह का असर

आज (4 फरवरी) गुरु ग्रह वृषभ राशि में वक्री से मार्गी हो रहा है। अभी तक ये ग्रह वक्री था यानी पीछे की ओर चल रहा था, आज से गुरु मार्गी हो रहा है यानी आगे की ओर बढ़ने लगेगा। 15 मई को गुरु राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 2025 में गुरु तीन बार अपनी राशि बदलेगा, ऐसा गुरु के वक्री होने की वजह से होगा। 19 अक्टूबर को गुरु कर्क में प्रवेश कर लेगा। कर्क राशि में ही ये ग्रह 12 नवंबर से वक्री हो जाएगा। वक्री रहते हुए गुरु 3 दिसंबर को मिथुन में आ जाएगा। इस तरह गुरु 2025 में तीन बार राशि बदलेगा। गुरु ग्रह धनु और मीन राशि का स्वामी है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अच्छी होती है, उनका झुकाव लोग धर्म-कर्म से जुड़े कामों की ओर रहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों पर गुरु ग्रह का कैसा असर होने वाला है…