असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट:हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कोहरा, मध्य भारत में ठंड बढ़ेगी; जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी नहीं

देश में एक बार फिर ठंड वापसी कर रही है। असम क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिससे अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम में बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में घने कोहरे का अलर्ट है। उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू क्षेत्र पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। जिससे उत्तर भारत समेत दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं चल रही हैं और सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान नहीं है। गुरुवार को लद्दाख के द्रास का तापमान -20°C दर्ज किया गया। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में भी अगले दो दिनों में तापमान 2-3°C तक गिरेगा। लेकिन गुजरात और महाराष्ट्र में ठंड नहीं बढ़ेगी। गुजरात में तापमान 2-3°C तक बढ़ेगा। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। झारखंड: 12.8° के साथ सबसे ठंडा रहा गुमला, 3 दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत 10 फरवरी के बाद से लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में 12.8° के साथ गुमला सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 फरवरी को बादल छाए रह सकते हैं। 15 फरवरी से झारखंड में पूरी तरह से गर्मी का असर दिख सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 8 से 12 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 से 12 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कोहरा छाया रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है। मध्य भारत, पूर्वी भारत के राज्यों में तापमान 2-5 डिग्री तक घटेगा। राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: कई शहरों में 36 किमी/घंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवा; पचमढ़ी सबसे ठंडा प्रदेश में इंदौर समेत कई शहरों में 34 से 36 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं, फरवरी में पहली बार दिन का तापमान 22° के नीचे आ गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी तापमान घट गया।पचमढ़ी में तापमान सबसे कम 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: सर्द हवा से 3 जिलों में रात का 10° से नीचे आया, ठिठुरन बढ़ी उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा से तापमान गिर रहा है। गुरुवार को अजमेर, कोटा, बारां समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे पहुंच गया। 9 फरवरी के बाद ठंड कम होगी। 12-13 फरवरी से राज्य के सभी जिलों में मौसम बदलने और तापमान बढ़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 8 फरवरी से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार; 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट प्रदेश में कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 5 दिन तक हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। 10 फरवरी को मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। ऊना, बिलासपुर और मंडी में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: कुछ जिलों में हल्की धुंध, कल से बढ़ेगा तापमान दो दिन बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आज किसी भी तरह का अलर्ट नहीं है। लेकिन कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। 8 फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके चलते हल्के बादल छाने की संभावना है। इससे तामपान 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: 6 जिलों में हल्के कोहरे का अलर्ट, 8 फरवरी से ठंड बढ़ने की संभावना पटना, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 8 फरवरी से हल्की ठंड बढ़ सकती है। कोल्ड-डे जैसे हालत नहीं होंगे। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद मौसम में बदलाव होगा।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…