8 फरवरी, शनिवार को मेष राशि वालों की इनकम का नया सोर्स बनेगा। बिजनेस के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा। वृष, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों की इनकम बेहतर होगी। सिंह राशि वालों को उपलब्धि मिल सकती है। इनके कामों की तारीफ होगी। कन्या राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस की योजनाओं पर काम करने के लिहाज से मीन राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव – अनुकूल ग्रह स्थिति है। घर और बाहर दोनों जगह किसी का सहयोग मिलेगा। काम आसानी से बनते नजर आएंगे। कोई उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी पर ज्यादा ध्यान दें। बढ़ते खर्चे की वजह से तनाव रहेगा। धैर्य और संयम रखना आवश्यक है। घर के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। छोटी-छोटी समस्याएं भी रहेंगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से समय उत्तम है। इनकम का नया सोर्स बनेगा। राजनीतिक और महत्वपूर्ण लोगों के संपर्कों को बिजनेस में इस्तेमाल करें। सरकारी नौकरी वाले लोगों को बेहतरीन कार्य प्रदर्शन से फायदा हो सकता है। अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है।
लव- परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- खान पान और दिनचर्या पर ज्यादा ध्यान न दे पाने से गैस और छाती में जलन जैसी समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9 वृष – पॉजिटिव- आज बिगड़ा कार्य बन जाएगा। कई तरह की गतिविधियों में रुझान रहेगा। इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव या कुछ नया करने का विचार बन सकता है। अविवाहित लोगों के लिए खुशखबरी लाने वाला दिन है।
नेगेटिव- उधार लेनदेन पर रोक लगाने की जरूरत है। पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ जाती है। अपना स्वभाव पॉजिटिव रखें। वर्तमान परिस्थितियों मैं ही अपना ध्यान लगाएं।
व्यवसाय- अनजान लोगों के साथ अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को शेयर ना करें, आपके साथ धोखा या विश्वासघात होने की स्थिति बन रही है। आय की स्थिति बेहतर होगी, परंतु साथ ही खर्चे भी बने रहेंगे। ऑटोमोबाइल से संबंधित कारोबार में आय बढ़ाने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति बनने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। प्रेम संबंधों के मामले में भी स्थिति कुछ अच्छी नहीं चल रही है।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ खानपान की वजह से पेट संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3 मिथुन – पॉजिटिव- आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अपनी कार्य प्रणाली व्यवस्थित कर लें तो बेहतर नतीजे मिलेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बहुत अधिक शांति और हल्का महसूस करेंगे। आपका सौम्य व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा।
नेगेटिव- कुछ व्यक्तिगत समस्याएं रहेंगी। किसी विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों के कागजी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। ये समय बहुत ही शांति से व्यतीत करने का है। आवेश में आने से बचें।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से तनाव बढ़ सकता है। सहयोगी और कर्मचारियों का सपोर्ट मिलेगा। लेनदेन में सावधान रहें। नौकरीपेशा लोग अपने काम तय समय पर पूरे करने की कोशिश करें।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। अपोजिट जेंडर वाले दोस्तों से मुलाकात से मन प्रफुल्लित होगा।
स्वास्थ्य- चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3 कर्क – पॉजिटिव- विद्यार्थियों को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की तरफ रुझान बढ़ेगा। उधार दिए हुए पैसे की वसूली के लिए समय अच्छा है।
नेगेटिव- अपने निजी कार्यों को पूर्ण करने का समय है। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। इनकी वजह से अपनी नजदीकी लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में दूर स्थान की जगह पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उस पर काम करने की कोशिश करें। कर्मचारियों के साथ चल रहा पुराना मतभेद आज खत्म हो सकता है। सावधान रहना भी जरूरी है। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे।
लव- विवाहित जीवन शुभ और शांतिपूर्ण रहेगा। अपोजिट जेंडर वाले मित्र के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपनी सेहत के लिए सावधान रहें। ज्यादा काम और तनाव लेने बचें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8 सिंह – पॉजिटिव- आज कार्यकुशलता से उपलब्धि हासिल कर लेंगे। आपके द्वारा लगन से किए गए कामों की तारीफ होगी। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिलेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
नेगेटिव- सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको खालीपन का एहसास रहेगा। सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान न दें। अपनी भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी। प्रतिकूल परिस्थिति से घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। मार्केट में आपकी अच्छी छवि रहेगी। किसी तरह की पार्टनरशिप डील फाइनल न करें।
लव- घर-परिवार की गतिविधियों में अपना योगदान देना जरूरी है। इससे संबंधों में मधुरता और नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी आएगी।
स्वास्थ्य- आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। पेट दर्द और अपच की शिकायत रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2 कन्या – पॉजिटिव- समय अनुसार कार्य प्रणाली में बदलाव करने से कोई सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका सकारात्मक व्यक्तित्व आपके काम को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद करेगा। युवा लोग गंभीरता से जीवन मूल्यों को समझेंगे। उन पर मनन भी करेंगे।
नेगेटिव- फालतू खर्चों पर अंकुश लगाएं। विरोधी सक्रिय होकर आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं। कामों में देरी और रुकावट से मूड खराब हो सकता है। दोस्तों और संबंधियों के साथ तालमेल रखें।
व्यवसाय- बिजनेस के काम पहले की तरह ही रहेंगे। रुकी हुई पेमेंट प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है। भविष्य की योजनाओं की बजाय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। युवाओं को अनुभवी की मदद से करियर में नई दिशा मिलेगी।
लव- घर में सुखद और सकारात्मक माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए भावनात्मक नजरिया रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- डाइजेशन सिस्टम कमजोर होने से सुस्ती रहेगी। खानपान को लेकर बहुत सावधान जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5 तुला – पॉजिटिव- आय की स्थिति बेहतर होगी। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। विशेष जिम्मेदारियां मिल सकती है। नए अनुभव मिलेंगे। विदेश संबंधी रुके मामले में गति आ सकती है।
नेगेटिव- किसी भी विवादित मामले से खुद को दूर रखें। र दिक्कत आने पर बुजुर्गों की राय जरूर लें। कभी ऐसा प्रतीत होगा, जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। लेकिन ये आपका वहम रहेगा। नकारात्मकता की बजाय अपने काम करने की प्रणाली में बदलाव करें।
व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने के लिए उत्तम समय है। पब्लिक संबंधित रिलेशन और स्ट्रांग बनाएं। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। युवाओं को नौकरी के लिए किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है।
लव- परिवार की गतिविधियों में अपना योगदान देने से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- डायबिटीज के पेशेंट अपना विशेष ध्यान रखें। खानपान संबंधी आदतों को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1 वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी गुरु समान इंसान के साथ रहने का अवसर मिलेगा। जिसके प्रभाव से आपकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रॉपर्टी संबंधित रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक समय है।
नेगेटिव- अपनी इच्छा के विरुद्ध कोई बात होने से धैर्य और संयम रखना जरूरी है। ससुराल के किसी संबंधी के साथ विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं। किसी प्रकार के स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- अपनी कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन लाना जरूरी है। इससे आय में भी सुधार आएगा। अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको सरकारी टेंडर या बड़ी संस्था से ऑर्डर दिलवा सकते हैं। ऑफिस में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन रही है।
लव- पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। घर में भी अनुशासित माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही न करें। एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1 धनु – पॉजिटिव- कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी व्यवहार कुशलता और सूझबूझ से समाधान ढूंढ लेंगे। आप नई ऊर्जा के साथ कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।
नेगेटिव- संतान से संबंधित परेशानी रह सकती है। इस समय गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने की कोशिश करें। नजदीकी दोस्त से सलाह-मशविरा करना उचित रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से काम में रुकावट आ सकती है।
व्यवसाय- नए काम की योजनाएं बनाई हैं, तो उसे शुरू करने के लिए बेहतरीन समय चल रहा है। कार्यक्षेत्र में जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए अधिक मेहनत करना जरूरी है। नौकरी में अधिकारियों की कृपा से आपका लक्ष्य हासिल हो जाएगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक लगाव होगा।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही न करें। खानपान ओर दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7 मकर – पॉजिटिव- परिवार और व्यवसाय के नजरिये से दिन अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी की उचित सलाह से आपकी समस्या हल होने वाली है। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। इस समय सोच-समझकर लिया गया फैसला काफी हद तक आपकी दिनचर्या को व्यवस्थित कर देगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग गलत आदतों और संगति से दूरी बनाकर रखें। वरना इसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। कभी-कभी काम का अत्यधिक बोझ आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकता है। अपने काम को दूसरों के साथ बांटना सीखें तथा धैर्य बनाकर रखें।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। यह परिवर्तन आपके व्यवसाय को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। व्यवसायिक स्थल पर दिशाओं का उचित प्रबंधन करें।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। युवा वर्ग ध्यान रखें, कि किसी अपोजिट जेंडर व्यक्ति की वजह से मान-हानि भी संभव है।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी से बचने के लिए पॉल्यूशन और भीड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। मौसम के बदलाव से भी अपना ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2 कुंभ – पॉजिटिव- आज आपका कोई विशेष प्रयोजन हल होने वाला है। सिर्फ मेहनत और दृढ़ निश्चय रखने की जरूरत है। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ परिवार संबंधी गतिविधियों में भी आपका योगदान रहने से संतुष्टि रहेगी। कोई सुखद समाचार भी मिलेगा, जो कि आपकी सारी थकान और तनाव को दूर कर देगा।
नेगेटिव- दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लें तथा अपनी भावनाओं पर काबू रखें। वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यर्थ होने के योग बन रहे हैं। भूमि या वाहन संबंधी लोन लेने से पहले किसी की सलाह अवश्य ले।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार संबंधी कोई योजना चल रही है तो वह बेहतरीन तरीके से फलीभूत हो जाएगी और बेहतर नतीजे भी सामने आएंगे। सेल्स टैक्स, जीएसटी आदि से जुड़े काम जल्दी पूरे कर ले। किसी बड़े अधिकारी अथवा राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास घर की सुख-शांति को बनाकर रखेगा। निकट संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात भी होगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने से स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2 मीन – पॉजिटिव- किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। धार्मिक क्रियाकलापों में आप का अधिकतर समय व्यतीत होगा और आपके मन और तन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। जिससे आपकी पर्सनैलिटी में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- रूपए-पैसे के मामले में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। धोखा होने की आशंका है। किसी भी काम पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत निर्णय लें। नहीं तो अच्छी परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- अपने कारोबारी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है, परंतु अपनी योजनाएं अपने तक ही सीमित रखें। सरकारी कार्यालय में माहौल कुछ नकारात्मक रह सकता है। क्लाइंट के साथ बहुत सावधानी से पेश आना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में सुखद व्यवस्था बनाकर रखेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व टांगों में दर्द की समस्या परेशान करेंगी। गैस, बादी जैसी चीजों का सेवन न करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9