आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया:LG वीके सक्सेना को सौंपा; दिल्ली CM का नाम तय करने BJP की मीटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। बहुमत 36 का है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 सीटों का नुकसान हुआ और वह 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस दिल्ली में जीरो रही लेकिन उसने AAP पार्टी को जरूर हरवा दिया। 14 सीटों पर AAP की हार का अंतर कांग्रेस को मिले वोटों से कम है। यानी, AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो दिल्ली में गठबंधन की सीटें 37 हो जातीं और भाजपा 34 सीटों पर सिमट जाती। इधर, नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेट्रिएट पहुंचीं। जहां उन्होंने LG वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा। BJP भी दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए अमित शाह के घर बैठक कर रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा गृहमंत्री के घर पहुंच गए हैं। मोदी दो देशों के दौरे पर जा रहे हैं। दावा है दिल्ली CM का शपथ ग्रहण समारोह उनके लौटने के बाद ही होगा। इसमें भाजपा शासित राज्यों के CM शामिल हो सकते हैं।