सेंसेक्स 105 अंक गिरकर 76,188 के स्तर पर ओपन:निफ्टी में भी 20 अंक की गिरावट, ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स आज यानी 12 फरवरी को 105 अंक की गिरावट के साथ 76,188 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 20 अंक की गिरावट है, ये 23,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 21 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.50% की गिरावट है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 11 फरवरी को सेंसेक्स 1018 अंक (1.31%) की गिरावट के साथ 76,293 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 309 अंक (1.32%) की गिरावट रही, ये 23,071 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार लगातार 5वें कारोबारी दिन गिरकर बंद हुआ था। निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा 3% टूटा था। मीडिया इंडेक्स भी 2.85% गिरकर बंद हुआ था। वहीं ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में करीब 2% की गिरावट थी। मेटल और आईटी इंडेक्स करीब 1.50% नीचे बंद हुए थे।