सेंसेक्स 180 अंक गिरकर 75,787 के स्तर पर ओपन:निफ्टी भी 90 अंक गिरा, फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स आज यानी 19 फरवरी को 180 अंक की गिरावट के साथ 75,787 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 90 अंक की गिरावट है, ये 22,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.81% की गिरावट है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 18 फरवरी को सेंसेक्स 29 अंक की गिरावट के साथ 75,967 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 14 अंक की गिरावट रही, ये 22,945 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 772 अंक गिरकर 44,384 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.36% की गिरावट थी।