सेंसेक्स 203 अंक गिरकर 75,735 पर बंद:निफ्टी भी 19 अंक गिरा, BSE स्मॉलकैप में 599 अंक की तेजी रही

सेंसेक्स आज यानी 20 फरवरी को 203 अंक की गिरावट के साथ 75,735 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 19 अंक की गिरावट रही, ये 22,913 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 599 अंक चढ़कर 46,054 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में गिरावट और 28 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के बैंकिंग, IT, फार्मा और FMCG सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी निवेशकों ने ₹1,881.30 करोड़ के शेयर बेचे कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 19 फरवरी को सेंसेक्स 28 अंक की गिरावट के साथ 75,939 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 12 अंक की गिरावट रही, ये 22,932 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1,071 चढ़कर 45,455 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.30% की गिरावट थी।