हममें से हर कोई चाहता है कि हमें पसंद किया जाए। जब लोग हमें पसंद करते हैं, तो हमें लोगों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही हम अपने इमोशंस को खुलकर जाहिर कर पाते हैं। यह केवल हमारी पर्सनल लाइफ ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी अहम भूमिका निभाता है, जहां अच्छे रिलेशन और सहयोग से सफलता के रास्ते खुलते हैं। हम सब में कुछ खास बातें होती हैं, जो हमें दूसरों से अलग बनाती हैं। जैसे, किसी को आपकी बातें सुनकर खुशी मिलती है, तो किसी को आपकी मुस्कान देखकर अच्छा लगता है। इन्हीं वजहों से आप लोगों को पसंद आते हैं और ये कई सारी चीजों पर निर्भर करता है। ये गुण हमारे व्यवहार, सोचने के तरीके और दूसरों के प्रति हमारे नजरिए से जुड़े होते हैं। ऐसे में आज हम रिलेशनशिप में जानेंगे कि- लाइकबिलिटी टेस्ट क्या है? लाइकबिलिटी टेस्ट में कुछ सवाल पूछे जाते हैं, जिनका जवाब खोजकर हम खुद के बारे में जान सकते हैं कि हमें पसंद किया जाता है या नहीं। इससे हमें यह समझने में मदद मिलती है कि हमारी पर्सनैलिटी दूसरों पर कैसा प्रभाव डालती है। यह टेस्ट उन लोगों की पर्सनैलिटी को मापने के लिए डिजाइन किया गया है, जो आमतौर पर अधिक पसंद किए जाते हैं। इसका उद्देश्य यह जानना है कि लोगों में आपको लेकर कितनी स्वीकार्यता है। इस टेस्ट में कौन से सवाल पूछे जाते हैं? लाइकबिलिटी टेस्ट में व्यक्ति से सहानुभूति, उसके सोशल बिहेवियर, आत्मविश्वास और दूसरों के प्रति उसके व्यवहार से जुड़ी बातें पूछी जाती हैं। आइए इन प्रश्नों को ग्राफिक के जरिए जानते हैं। क्या लोग आपको पसंद करते हैं? यदि आप दूसरों के साथ सहानुभूति और सम्मान से पेश आते हैं, तो लोग आपको पसंद करेंगे। इस टेस्ट से यह पता चल सकता है कि आपकी पर्सनैलिटी कितनी आकर्षक है और लोग आपके व्यक्तित्च के गुणों से प्रति कितना आकर्षित होते हैं। यह टेस्ट आपकी पर्सनैलिटी के बारे में कुछ जानकारी दे सकता है, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह केवल एक टेस्ट है। आपकी पर्सनैलिटी कई चीजों से मिलकर बनती है, और यह टेस्ट केवल एक पहलू को मापता है। कौन सी क्वालिटी दूसरों को प्रभावित करती है? सहानुभूति, ईमानदारी, भरोसे जैसे गुण दूसरों को प्रभावित करते हैं। साथ ही जो व्यक्ति दयालु होने के साथ समझदार होता है, उसे लोग आसानी से पसंद करते हैं। पर्सनैलिटी ट्रेट्स क्या हैं? पर्सनैलिटी ट्रेट्स ऐसी विशेषताएं हैं, जो हमें दूसरों से अलग बनाती हैं। नेचर डॉट कॉम, 2015, में पब्लिश्ड एक स्टडी के अनुसार, मुख्य तौर पर पांच पर्सनैलिटी ट्रेट्स होते हैं। आइए इन 5 पर्सनैलिटी ट्रेट्स को ग्राफिक के जरिए समझते हैं। विचारों में खुलापन होता है कुछ लोग नए विचारों और नए अनुभवों के लिए तैयार होते हैं। वे दुनिया को जानने और समझने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे लोग कल्पनाशील और रचनात्मक होते हैं। दूसरी ओर, कुछ लोग परंपराओं से बंधे होते हैं और नई चीजों को आजमाने से डरते हैं। भरोसेमंद और जिम्मेदार होते हैं कुछ लोग अपने काम को लेकर बहुत गंभीर होते हैं। वे हर काम को समय पर और व्यवस्थित तरीके से करते हैं। ऐसे लोग जिम्मेदार और भरोसेमंद होते हैं। मिलनसार होते हैं कुछ लोग बहुत मिलनसार होते हैं और लोगों से बात करना पसंद करते हैं। वे सोशल गैदरिंग में जाना पसंद करते हैं। ऐसे मौकों पर एनर्जी फील करते हैं। दूसरी ओर, कुछ लोग अकेले रहना पसंद करते हैं और ज्यादा लोगों से बात नहीं करते हैं। टीम के रूप में काम करते हैं कुछ लोग दूसरों के साथ मिलकर काम करना पसंद करते हैं। वे दयालु और मददगार होते हैं। ऐसे लोग दूसरों पर आसानी से भरोसा करते हैं। वहीं, कुछ लोग प्रतिस्पर्धी होते हैं और दूसरों के साथ तनावपूर्ण रिश्ता रखते हैं। मानसिक रूप से स्थिर होते हैं कुछ लोग बहुत भावुक होते हैं और जल्दी गुस्सा या उदास हो जाते हैं। ऐसे लोग तनाव में जल्दी आते हैं। दूसरी ओर, कुछ लोग शांत और स्थिर होते हैं और आसानी से परेशान नहीं होते। हर व्यक्ति में इनमें से कुछ गुण अधिक या कम हो सकते हैं। आपका व्यक्तित्व कैसा है, यह आपके सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करता है। क्या सेल्फ-रिस्पेक्ट और सिंपैथी लाइकबिलिटी को प्रभावित करते हैं? हां, सेल्फ-रिस्पेक्ट और सिंपैथी निश्चित रूप से लाइकबिलिटी को प्रभावित करते हैं। जब आप अपने प्रति सम्मान रखते हैं और दूसरों के लिए सहानुभूति दिखाते हैं, तो लोग आपको अधिक पसंद करते हैं। क्या आपके आसपास के लोग आपको सहज महसूस कराते हैं? अगर आप दूसरों के साथ अच्छे से और बेहतर तरीके से पेश आते हैं, तो लोग भी आपके साथ सहज महसूस करेंगे। इसके अलावा, अगर आप दूसरों को यह दिखाते हैं कि आप वास्तव में कैसे हैं, तो वे भी आपके साथ खुलकर बात करेंगे और सहज महसूस करेंगे। इस तरह, आपके व्यवहार और पर्सनैलिटी ट्रेट्स की मदद से यह पता किया जा सकता है कि आप दूसरों के बीच कितने पसंद किए जाते हैं।