प्रकृति ने हमें कई ऐसे फल-सब्जियां और पेड़-पौधे दिए हैं, जो हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन्हीं में से एक करी पत्ता भी है। इसे ‘मीठी नीम’ के नाम से भी जाना जाता है। इसके पत्ते सुगंधित होते हैं, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर खाने में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है। इन पत्तियों का स्वाद खट्टा और हल्का कड़वा होता है। आयुर्वेद के अनुसार, करी पत्ता भोजन को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, करी पत्ते में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीडायबिटिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीट्यूमर गुण होते हैं। तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करी पत्तों को अपनी डाइट में शामिल करने के फायदों की। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. पी.के. श्रीवास्तव, पूर्व सीनियर कंसल्टेंट, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, लखनऊ सवाल- करी पत्ता में कौन-कौन से न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं?
जवाब- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, करी पत्ता में कॉपर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन C, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में 100 ग्राम करी पत्ता की न्यूट्रिशनल वैल्यू जानिए- सवाल- करी पत्ता सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?
जवाब- करी पत्ता विटामिन C, विटामिन A और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो कई बीमारियों के खतरे को कम करता है। करी पत्ता अपने एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुणों के कारण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करने में मददगार है। करी पत्ते में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में किसी भी तरह की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को खत्म करके लिवर फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। करी पत्ता सेहत के लिए और कैसे फायदेमंद है, इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- करी पत्ता वजन घटाने में कैसे मददगार है?
जवाब- करी पत्ते में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। इससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है और वजन तेजी से कम होता है। इसके अलावा करी पत्ता शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। यह शरीर की फैट बर्निंग प्रक्रिया को और तेज करता है। ये भूख कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि करी पत्ता वजन घटाने में कारगर है, लेकिन ध्यान रखें कि सिर्फ करी पत्ते से ही वजन कम नहीं होगा। इसके लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लेने के साथ-साथ नियमित वर्कआउट करना भी जरूरी है। सवाल- क्या करी पत्ता कच्चा भी खाया जा सकता है?
जवाब- डॉ. पी. के. श्रीवास्तव बताते हैं कि हां बिल्कुल, करी पत्ता कच्चा भी खाया जा सकता है। इसे सुबह खाली पेट चबाने से कई फायदे होते हैं। करी पत्तों को पानी में उबालकर भी पिया जा सकता है। इसका पाउडर भी बना सकते हैं। रोजाना 3-4 करी पत्ता खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। हालांकि ज्यादा खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। सवाल- करी पत्ते को अपनी डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है?
जवाब- आमतौर पर लोग करी पत्ते का इस्तेमाल ढोकला, करी, उपमा, सांभर और दलिया में करते हैं। हालांकि इसे अपनी डाइट में शामिल करने के कुछ और तरीके भी हैं। जैसेकि- सवाल- क्या डायबिटिक लोग करी पत्ता खा सकते हैं?
जवाब- डॉ. पी. के. श्रीवास्तव बताते हैं कि हां बिल्कुल, डायबिटिक लोग करी पत्ता खा सकते हैं। करी पत्ते में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और फाइबर जैसे कंपाउंड ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हालांकि डायबिटिक लोगों को अपनी डाइट में करी पत्ता शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। सवाल- क्या ज्यादा करी पत्ता खाने से कोई नुकसान भी है?
जवाब- करी पत्ता में एल्कलॉइड नामक कंपाउंड पाया जाता है। शरीर में इसकी मात्रा अधिक होने से कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। डॉ. पी. के. श्रीवास्तव बताते हैं कि करी पत्ता के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। जैसेकि- सवाल- किन लोगों को करी पत्ता नहीं खाना चाहिए?
जवाब- प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं या छोटे बच्चों को करी पत्ता नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा अगर पहले से किसी बीमारी की दवा चल रही है या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इसका सेवन न करें।जिनको अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं या जो किडनी स्टोन से पीड़ित हैं, उन्हें भी करी पत्ता नहीं खाना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही इसे खाना चाहिए। ………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- चीनी की जगह खाएं खजूर: पाचन तंत्र रखे दुरुस्त, बढ़ाए इम्यूनिटी
खजूर एक बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट ड्राईफ्रूट है। इसमें मौजूद फाइबर, आयरन, पोटेशियम और विटामिन्स शरीर को एनर्जेटिक और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। रोजाना खजूर खाने के कई फायदे हैं। यह हड्डियों और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ हार्ट को भी हेल्दी रखता है। पूरी खबर पढ़िए…