1996 के बाद पहली बार लगातार 5 महीने गिरा बाजार:ऑटो-FMCG में 20% से ज्यादा की गिरावट, चीनी बाजार में इन्वेस्ट कर रहे विदेशी निवेशक

अक्टूबर 2024 से, निफ्टी हर महीने गिरावट में बंद हुआ है। ये 5 महीने में 12% गिर चुका है। 1996 के बाद यह पहली बार है कि बाजार में लगातार पांच महीने गिरावट आई है। इससे पहले 1996 में जुलाई से लेकर नवंबर महीने के बीच बाजार में लगातार 5 महीने गिरावट दर्ज की गई थी। इन 5 महीनों के दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स 26% गिरा था। 1. बीते 5 महीनों में निवेशकों की वेल्थ कितनी घटी है? 30 सितंबर 2024 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 474 लाख करोड़ रुपए था जो 28 फरवरी को घटकर 385 लाख करोड़ रुपए रह गया। यानी, 5 महीनों में निवेशकों की वेल्थ 89 लाख करोड़ रुपए घट गई है। 2. शेयर बाजार में लगातार गिरावट के क्या कारण हैं? 3. इस गिरावट में निवेशकों को क्या करना चाहिए? एसेट मैनेजमेंट फर्म फर्स्ट ग्लोबल की एमडी देविना मेहरा कहती हैं- अमेरिका से लेकर यूरोप में की गई एकेडमिक स्टडीज से पता चलता है कि जब भी लोग बाजार में निवेश को लेकर घबराएं या चिंतित रहते हैं तब-तब बाजार ने एवरेज से ज्यादा रिटर्न दिया है। यानी, जब भी आप सोचते हैं कि शेयर बेच देना चाहिए, एसआईपी बंद कर देना चाहिए और बाजार से निकल जाना चाहिए उस समय ही बाजार में निवेश का सबसे अच्छा समय होता है। इसे दो उदाहरण से समझते हैं: यानी, जब-जब बाजार में गिरावट आई है इसमें तेजी से रिकवरी भी दिखी है। ऐसे में जो निवेशक पहले से इन्वेस्टेड है उन्हें अपने निवेश में बना रहना चाहिए। वहीं जो लोग नया निवेश करना चाहते हैं वह थोड़ा-थोड़ा कर निवेश कर सकते हैं। 4. क्या ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट आई है? 5. इतिहास में कितने महीने लगातार भारतीय बाजार गिरा है? जुलाई 1990 में निफ्टी 50 इंडेक्स लॉन्च हुआ था। आंकड़ों से पता चलता है कि निफ्टी 50 ने 1995 में अपना सबसे खराब मंथली परफॉर्मेस दर्ज किया था। तब निफ्टी सितंबर 1995 से अप्रैल 1996 तक लगातार आठ महीने गिरा था। इस दौरान 31% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी।