UPSSSC की ग्राम पंचायत अधिकारी यानी VPO की परीक्षा 27 अप्रैल को होनी है। इस परीक्षा में राज्य की ही समसामायिक घटनाओं से जुड़े करेंट अफेयर्स पूछे जाते हैं। जानते हैं इस हफ्ते यानी 23 फरवरी से 1 मार्च तक के करेंट अफेयर्स- 1. उत्तरप्रदेश में 1 मार्च 2025 से सरकारी गेहूं की खरीद शुरू 2. गोंडा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 3. कानपुर में ‘दीदी प्रेरणा कैंटीन’ की शुरुआत 4. कन्नौज में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला आयोजित 5.महाकुंभ -2025 डिजिटल हैकाथॉन का समापन 6. महाकुंभ में बना हैंडप्रिंट लेने का विश्व रिकार्ड 7. महाकुंभ में बना स्वच्छता का विश्व कीर्तिमान 8. प्रयागराज में महाकुंभ -2025 का समापन 9. नोएडा में ‘इलेक्रामा 2025 का समापन 10.vबलरामपुर जनपद में ओपन स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता 11. लखनऊ में डायग्नोस्टिक वायरोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 12. लखनऊ में RBI द्वारा वित्तीय जागरूकता कैम्प का आयोजन 13.वाराणसी में काशी तमिल संगमम (केटीएस) 3.0 का समापन 14. पीलीभीत में भारत- नेपाल मैत्री महोत्सव का समापन 15. आगरा में ताज महोत्सव -2025 का आयोजन 16. अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन 17. उत्तरप्रदेश बजट 2025-26 पेश हुआहुआ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 20 फरवरी 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तरप्रदेश का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया। • ये बजट 8,08,736.06 करोड़ रुपए है। • बजट में 28,478.34 करोड़ रुपए की नई योजनाएं सम्मिलित की गई हैं। प्राप्तियां • कुल प्राप्तियां 7,79,242.65 करोड़ रुपए अनुमानित है। • इसमें 6,62,690.93 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियां तथा 1,16,551.72 करोड़ रुपए की पूंजीगत प्राप्तियां सम्मिलित हैं। • राजस्व प्राप्तियों में कर राजस्व का अंश 5,50,172.21 करोड़ रुपए है। इसमें स्वयं का कर राजस्व 2,95,000 करोड़ रुपए तथा केन्द्रीय करों में राज्य का अंश 2,55,172.21 करोड़ रुपए सम्मिलित है। व्यय • कुल व्यय 8,08,736.06 करोड़ रुपए अनुमानित है। • कुल व्यय में 5,83,174.57 करोड़ रुपए राजस्व लेखे का व्यय है तथा 2,25,561.49 करोड़ रुपए पूंजी लेखे का व्यय है। समेकित निधि • समेकित निधि की प्राप्तियों से कुल व्यय घटाने के पश्चात् 29,493.41 करोड़ रुपए का घाटा अनुमानित है। लोक लेखा • लोक लेखे से 9,500 करोड़ रुपए की शुद्ध प्राप्तियां अनुमानित हैं। समस्त लेन-देन का शुद्ध परिणाम • समस्त लेन-देन का शुद्ध परिणाम 19,993.41 करोड़ रुपए ऋणात्मक अनुमानित है। अन्तिम शेष • प्रारम्भिक शेष 20,240.81 करोड़ रुपए को हिसाब में लेते हुये अन्तिम शेष 247.40 करोड़ रुपए अनुमानित है। राजस्व बचत • राजस्व बचत 79,516.36 करोड़ रुपए अनुमानित है। राजकोषीय घाटा • राजकोषीय घाटा 91,399.80 करोड़ रुपए अनुमानित है जो वर्ष के लिये अनुमानित सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 2.97 प्रतिशत है। उत्तरप्रदेश बजट 2025-26 के प्रमुख तथ्य 18. राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चार नए एक्सप्रेस-वेज का फैसला