7 राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा ये हफ्ता:तुला राशि को सितारों का साथ मिलेगा, वृश्चिक और मीन राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है

3 से 9 मार्च तक चंद्रमा पर मंगल, गुरु, शनि और केतु का प्रभाव रहेगा। जिससे मेष राशि वालों की डेली इनकम बेहतर होगी। वृष राशि के लोगों को बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सिंह राशि के लोगों को बिजनेस की परेशानियों से राहत मिलेगी। तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। मकर राशि के लोग कारोबार में नई योजनाएं बनाएंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे रहेंगे सात दिन मेष – पॉजिटव- इस सप्ताह अनुभवी लोगों के सानिध्य में रहने का अवसर मिलेगा। सकारात्मक पहलुओं की जानकारी मिलेगी। आर्थिक तथा पारिवारिक स्थिति को बेहतर बनाने में आपका प्रयास रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य भी संपन्न होगा।
नेगेटिव- किसी भी वाद-विवाद अथवा समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से ही सुलझाएं। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा आ सकता है जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा आएगा। किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेना आपको तनाव में डाल सकता है।
व्यवसाय- डेली इनकम पहले से बेहतर होगी। अपनी पार्टियों तथा संपर्क सूत्रों के साथ संबंध मजबूत बनाकर रखें। किसी भी नए कार्य को शुरू करने में जल्दबाजी ना करें। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
लव- परिवार में प्रेम तथा सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान और विश्वास रखेंगे।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर लापरवाही बिल्कुल ना करें। तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2 वृष – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करें, इससे किसी का हस्तक्षेप नहीं होगा। कुछ समय अनुभवी लोगों के साथ व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। कोई भी कार्य गुप्त रूप से करने से आपको आशातीत सफलता भी मिलेगी।
नेगेटिव- संबंधों को मधुर बनाए रखने में योगदान अवश्य दें, साथ ही बच्चों की गतिविधियों को लेकर लापरवाह न रहें। इस समय उनके साथ कुछ समय व्यतीत करना और काउंसलिंग करना जरूरी है। सोच-समझकर पैसा खर्च करें।
व्यवसाय- इस सप्ताह व्यवसाय में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी पारदर्शिता रखना जरूरी है। ऑफिस में अकाउंट संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य उचित बनाकर रखें तथा एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थिति बनने की वजह से डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। सकारात्मक रहें। योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1 मिथुन – पॉजिटिव- किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। इससे आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई कारण बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। निवेश करने की प्लानिंग है, तो फायदेमंद रहेगी। समय उत्तम है।
नेगेटिव- भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। इस वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में एकाग्रता रखने के लिए मेडिटेशन और योग को दिनचर्या में शामिल करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली को अधिक बेहतर करने की जरूरत है। माल से संबंधित कोई कंप्लेंट आने से नुकसान हो सकता है। व्यवसाय संबंधी किसी भी गैर कानूनी कार्य में दिलचस्पी ना लें। डॉक्यूमेंट भी व्यवस्थित रखें।
लव- दोस्तों के साथ कोई पारिवारिक गेट टुगेदर संबंधित प्रोग्राम बनेगा, जिससे सबको ख़ुशी और प्रफुलता रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य- असंतुलित भोजन की वजह से इंफेक्शन और छाती में जलन जैसी दिक्कत रह सकती है। मौसम के अनुकूल आहार लेना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5 कर्क – पॉजिटिव- समय अनुकूलता वाला है। गंभीरता और मेहनत से अपने कार्यों पर ध्यान दें। सभी कार्य व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। किसी भी तरह का विवाद चल रहा है, तो समय रहते सुलझ जाएगा। विद्यार्थियों की अपनी किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर होगी।
नेगेटिव- शॉपिंग करते समय लापरवाही न करें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा करने से बजट बिगड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में खटास न आने दे। बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें ।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर पूरी एकाग्रता से कार्य करें। मन मुताबिक व्यवसायिक कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता हैं। ऑफिस में कागजात बहुत ही संभालकर रखने की जरूरत है, वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे।
लव- परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से अलगाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- बहुत अधिक व्यस्त रहने की वजह से थकान और तनाव रहेगा। उचित आराम अवश्य लें। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 सिंह – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही समस्या निकट संबंधियों तथा पारिवारिक लोगों के सहयोग से हल होगी और आप तनाव मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनेगा।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा व्यय की स्थिति भी बनी रहेगी। बेहतर होगा कि फालतू गतिविधियों में अपना ध्यान ना लगाएं। पड़ोसियों तथा दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर संबंध बिगड़ सकते हैं। शांति और संयम से परिस्थितियां सुलझाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना आपकी परेशानी को कम करेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। संगीत, कला, साहित्य आदि से संबंधित कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था बेहतर होगी। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल में जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव और असंतुलित खानपान की वजह से गैस, एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा योगा, मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह सुख समृद्धि से संबंधित गतिविधियां होंगी। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। लंबे समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। इस समय आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से शांति मिलेगी।
नेगेटिव- स्वभाव में सहजता रखें। मनन और चिंतन में भी कुछ समय जरूर दें। कभी-कभी व्यवहार में चिड़चिड़ापन और गुस्सा आ जाना आपको आपके लक्ष्य से भटका सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कोई भी काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। कोई भी निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति बन सकती है। युवाओं को कहीं नौकरी संबंधी विभागीय परीक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर का वातावरण पुनः सुखद और मधुर हो जाएगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से पैरों में दर्द और चोट जैसी समस्या रहेगी। थोड़ा सावधान रहें। उचित आराम लें।
भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 8 तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति अनुकूल है। अध्यात्म तथा अध्ययन संबंधी कार्यों में मन लगेगा और मानसिक सुकून भी महसूस करेंगे। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में भी आपका योगदान रहेगा। अपना वर्चस्व बढ़ाने का यह उत्तम समय है।
नेगेटिव- यह समय बहुत ही धैर्य और शांति से व्यतीत करने का है। दिखावे की प्रवृत्ति नुकसान ही देगी। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपना आपा ना खोएं। शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों का सामना करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव में ना रहें।
व्यवसाय- रुकी हुई व्यवसायिक गतिविधियों में गति आएगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सानिध्य से आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। समय ग्रह स्थिति अनुकूल है इसका भरपूर सदुपयोग करें। कमीशन संबंधी व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति रहेगी।
लव- अपने कार्य में जीवनसाथी की सलाह लेना लाभदायक साबित होगा। अपोजिट जेंडर वाले दोस्तों से मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आपकी देखरेख से जल्दी ही स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4 वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। किसी राजनीतिक गतिविधि से जुड़े व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके आत्मविश्वास के समक्ष आपके प्रतिद्वंद्वी परास्त रहेंगे। बच्चों को प्रतियोगिता संबंधी किसी गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज न करें। आपका कोई लक्ष्य हाथ से निकल सकता है। इस वजह से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है, क्योंकि उनकी समस्या बढ़ सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान अवश्य दें। उनका उचित योगदान आपके व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने में सहायक रहेगा। प्रतिस्पर्धा की स्थिति भी बनी रहेगी। ऑफिस में अपना टारगेट पूरा करने के लिए कोई आपसे धोखाधड़ी कर सकता है।
लव- दांपत्य संबंधों में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- आपकी ही लापरवाही की वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी आ सकती है। मौसम के प्रतिकूल आहार और व्यवहार ना रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2 धनु – पॉजिटिव- मेहमानों के आने से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। बजट बिगड़ सकता है। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं के प्रति काफी गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- सप्ताह मध्य से परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचें तथा घरेलू खर्च का संतुलित बजट बनाना भी अति आवश्यक है। कोर्ट केस संबंधी मामलों में कुछ अड़चनें आएंगी। इस तरह के काम स्थगित ही रखें, तो बेहतर है।
व्यवसाय- कारोबार में इस समय ज्यादा मेहनत और परिश्रम की आवश्यकता है। कार्य विस्तार संबंधी किसी भी योजना को कार्य रूप में परिणत करने से पहले अच्छी तरह विचार अवश्य करें। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।
लव- पारिवारिक वातावरण में आपसी तालमेल व सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना आवश्यक है। अपनी दिनचर्या एकदम सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 मकर – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद अपनी रुचि संबंधी कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे और इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। व्यस्त दिनचर्या में कुछ बदलाव आने से मानसिक सुकून रहेगा। युवाओं को अपने किसी सराहनीय कार्य की वजह से तारीफ मिलेगी।
नेगेटिव- खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली न रखें। सचेत रहें क्योंकि नजदीकी संबंधी आपकी समस्या का कारण बन सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से तनाव रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में नई योजनाएं बनाएंगे। फाइल या पेपर व्यवस्थित रखें। कोर्ट केस संबंधी काम रुके रहेंगे। शेयर बाजार, कमोडिटी आदि में सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- घर-परिवार में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए कोई उचित रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तनाव की वजह से समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो उचित रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी आपकी दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार होने से दिनचर्या व्यवस्थित हो जाएगी।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। रिश्तों में मधुरता रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना भी जरूरी है। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान न देने से आपके खिलाफ बातें बनेंगी।
व्यवसाय- नए व्यवसायिक संबंध फायदेमंद रहेंगे। व्यवसाय से संबंधित एडवर्टाइजमेंट को बढ़ाने की जरूरत है। इससे व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना ज्यादा बनेगी। सरकारी सेवारत लोग स्पेशल ड्यूटी के समय किसी गलत कार्य में रुचि ना लें।
लव- दांपत्य जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में अनुकूलता बनाए रखने के लिए इन्हें कुछ समय देना जरूरी है। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2 मीन – पॉजिटिव- नई योजनाएं बनाने तथा उन्हें क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। सिर्फ चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका मुकाबला करें। इससे सफलता के रास्ते खुलेंगे। रचनात्मक और धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र के साथ मुलाकात सकारात्मक साबित होगी।
नेगेटिव- अपने खर्चों को सीमित रखें। कोई शुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से किसी वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। रिश्तों की मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ समय एकांत या मौन में लगाएं।
व्यवसाय- अनुकूल समय है। पूरी तरह अपने व्यवसाय पर फोकस रहें। व्यवसायिक उद्देश्य को लेकर कोई नजदीकी यात्रा संभव है। कोई रुकी हुई पेमेंट वसूल हो सकती हैं। कारोबारी महिलाएं अपने काम के प्रति समर्पित रहने से अच्छा मुनाफा कमाएंगी। सरकारी सेवारत लोगों कोई खास अथॉरिटी मिलने वाली है।
लव- पारिवारिक जनों के बीच आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से कुछ तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- इस बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। इसलिए व्यवस्थित खानपान व दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9