महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने सोमवार को मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ कहते हुए कहा- हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता हूं। आजमी ने आगे कहा- छत्रपती संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच लड़ाई धार्मिक नहीं बल्कि सत्ता और संपत्ति के लिए थी। अगर कोई कहता है कि यह लड़ाई हिंदू और मुसलमान को लेकर थी, तो मैं इस पर विश्वास नहीं करता। उधर, महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने बयान का विरोध करते हुए कहा- अबू आजमी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने उस औरंगजेब की तारीफ की, जिसने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक प्रताड़ित किया। ऐसे व्यक्ति को अच्छा कहना महापाप और अपराध है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अबू आजमी के बयान की 2 बड़ी बातें विवाद बढ़ने पर अबू आजमी ने कहा- इसे हिंदू-मुसलमान एंगल ने दें
औरंगजेब पर दिए बयान पर बढ़ते विवाद के बाद अबू आजम ने कहा- मुगल सम्राट ने मंदिरों के साथ-साथ मस्जिदों को भी नष्ट किया। अगर वह हिंदुओं के खिलाफ होता, तो उसके साथ 34 प्रतिशत हिंदू नहीं होते और उसके सलाहकार भी हिंदू नहीं होते। यह सत्य है कि उसके शासनकाल में भारत को स्वर्ण चिड़िया कहा जाता था। इसे हिंदू-मुसलमान एंगल से नहीं देखना चाहिए। औरंगजेब ने 52 वर्ष शासन किया और अगर वह सच में हिंदुओं को मुसलमान में परिवर्तित करते, तो सोचिए कितने हिंदू परिवर्तित हो जाते। 1857 की विद्रोह में जब मंगल पांडे लड़ाई शुरू की, तो उसका साथ सबसे पहले मुसलमान बहादुर शाह जफर ने दिया था। यह देश संविधान से चलेगा और मैंने हिंदू भाइयों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा है। आजमी के खिलाफ शिकायत दर्ज
लोकसभा सांसद नरेश म्हस्के ने ठाणे में अबू आजमी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 299, 302, 356(1) और 356(2) के तहत दर्ज की गई है। इनमें कहा गया कि आजमी के बयानों ने धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा शिवसेना समर्थकों ने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आजमी के बयानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच हो रही है।