आज यानी मंगलवार (4 मार्च) को निफ्टी लगातार 10वें दिन गिरकर 22,082 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 36 अंकों की गिरावट रही। वहीं सेंसेक्स 96 अंक गिरकर 72,990 के स्तर पर आ गया है। ऑटो और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.31% गिरा। वहीं आईटी इंडेक्स में 0.90% की गिरावट रही। मीडिया में 2.37% और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.56% की तेजी रही। मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 0.5% चढ़े। ग्लोबल मार्केट में गिरावट बाजार में गिरावट का कारण आज यानी 4 मार्च 2025 से मेक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लागू हो रहा है। चीन पर भी अतिरिक्त 10% टैरिफ लागू हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते दिनों कहा था, हम रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाएंगे। चाहे वो कोई भी देश हो- भारत या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे। दुनिया के बाकी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होगा। भारत सहित अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है। सोमवार को 112 अंक गिरा था सेंसेक्स हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (3 मार्च) को सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 73,085 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 5 अंकों की गिरावट रही, यह 22,119 के स्तर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स ने हरे निशान में खुलने के बाद 73,649 का डे-हाई बनाया था। यानी, ऊपरी स्तरों से बाजार में करीब 550 अंकों की गिरावट आई। बैंक और मीडिया शेयर सबसे ज्यादा टूटे। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 1.10% और बैंक इंडेक्स 0.48% गिरकर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.26% की तेजी रही। मेटल और आईटी इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। —————————- ये खबर भी पढ़ें… 1996 के बाद पहली बार लगातार 5 महीने गिरा बाजार: ऑटो-FMCG में 20% से ज्यादा की गिरावट, चीनी बाजार में इन्वेस्ट कर रहे विदेशी निवेशक आज यानी 28 फरवरी को सेंसेक्स 1414 अंकों (1.90%) गिरकर 73,198 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 420 अंक (1.86%) गिरकर 22,124 के स्तर पर बंद हुआ। अक्टूबर 2024 से, निफ्टी हर महीने गिरावट में बंद हुआ है। ये 5 महीने में 12% गिर चुका है। 1996 के बाद यह पहली बार है कि बाजार में लगातार पांच महीने गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें…