सेहतनामा- मूंगफली के 9 फायदे:न्यूट्रिशन से भरपूर, 50 ग्राम से ज्यादा खाना नुकसानदायक, डाइटीशियन से जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए

प्रकृति ने हमें कई सारी ऐसी खाने-पीने की चीजें दी हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। मूंगफली भी इन्हीं में से एक है। इसे अंग्रेजी में पीनट (Peanut) कहते हैं। मूंगफली जमीन के अंदर पैदा होती है। इसमें बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स के बराबर पोषक तत्व होते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, मूंगफली में कई ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। ग्लोबल डेटाबेस ‘स्टेटिस्टा’ के मुताबिक, दुनिया में चीन के बाद मूंगफली की सबसे ज्यादा खपत और पैदावार भारत में होती है। 2021 में देश में 6.2 मिलियन मीट्रिक टन मूंगफली की खपत हुई थी। इसलिए आज सेहतनामा में बात पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली की। साथ ही जानेंगे कि- पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली मूंगफली को ‘गरीबों का बादाम’ कहा जाता है क्योंकि यह बादाम से सस्ती होती है और इसमें सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, विटामिन E और विटामिन B6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, मूंगफली फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसके कार्बोहाइड्रेट में सुक्रोज और स्टार्च होते हैं, जो एनर्जी के बेहतरीन सोर्स हैं। इसके अलावा मूंगफली में और कई सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। नीचे दिए ग्राफिक से 100 ग्राम मूंगफली की न्यूट्रिशनल वैल्यू जानिए- मूंगफली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद अमेरिकन पीनट काउंसिल के मुताबिक, मूंगफली में हेल्दी फैट होते हैं, जो हार्ट की हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है। मूंगफली में फेनोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इसके छिलकों में हाई लेवल के एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं, जो गठिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। इसके अलावा मूंगफली ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद करती है। कुल मिलाकर मूंगफली ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- ज्यादा मूंगफली खाना नुकसानदायक बेशक मूंगफली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन इसे ज्यादा खाने से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। जैसेकि- मूंगफली से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और उसके जवाब सवाल- मूंगफली खाने का सही तरीका क्या है?
जवाब- मूंगफली को रात में भिगोकर सुबह खाना ज्यादा बेहतर है। इसे कच्चा या हल्का रोस्ट करके भी खाया जा सकता है। मूंगफली डीप फ्राई करके या नमक डालकर खाने से इसमें कैलोरी और सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। सवाल- मूंगफली काे अपनी डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है?
जवाब- इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसेकि उबालकर, चटनी बनाकर, पीनट बटर या मूंगफली के तेल के रूप में। इसके अलावा मूंगफली पोहा, उपमा या साबूदाने की खिचड़ी में भी डाली जाती है। मूंगफली की चिक्की बनाकर खाई जाती है। इसे गर्म दूध में मिलाकर भी पिया जा सकता है। सवाल- मूंगफली खाने का सही समय क्या है?
जवाब- मूंगफली सुबह नाश्ते में या फिर लंच में खाना सही है। रात को खाना खाने से पहले या सोते समय मूंगफली नहीं खानी चाहिए। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो सकता है, क्योंकि इसे पचने में समय लगता है। सवाल- एक दिन में कितनी मूंगफली खा सकते हैं?
जवाब- लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि एक दिन में अधिकतम 42 से 50 ग्राम तक मूंगफली खाना सुरक्षित है। इससे ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है। सवाल- क्या पैकेज्ड मूंगफली नुकसानदायक होती है?
जवाब- बाजार में मिलने वाली पैकेज्ड मूंगफली में नमक या मसाले की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा मूंगफली की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए उसमें प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं। इसलिए पैकज्ड मूंगफली फायदे से ज्यादा नुकसान करती है। सवाल- क्या डायबिटिक लोग भी मूंगफली खा सकते हैं?
जवाब- डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि हां, डायबिटिक लोग मूंगफली खा सकते हैं। मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड काफी कम होता है। इसका मतलब है कि मूंगफली से ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है। सवाल- बच्चों को किस उम्र के बाद मूंगफली दे सकते हैं?
जवाब- जब बच्चा ठोस डाइट लेना शुरू कर दे, तब से उसे मूंगफली दे सकते हैं। बच्चों को मूंगफली देते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्हें खड़ी मूंगफली की जगह पाउडर बनाकर दूध के साथ देना चाहिए। सवाल- क्या बच्चों को पीनट बटर खिलाना फायदेमंद है?
जवाब- पीनट बटर प्रोटीन का रिच सोर्स है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट बच्चों की मसल्स, ब्रेन, नर्वस सिस्टम और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। हालांकि इसे ज्यादा मात्रा में नहीं देना चाहिए। सवाल- मूंगफली किन्हें नहीं खानी चाहिए?
जवाब- वैसे तो मूंगफली कोई भी खा सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इससे परहेज करना चाहिए। जैसेकि- इसके अलावा अगर कोई हेल्थ कंडीशन है तो डाइट में मूंगफली शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ………………… सेहतनामा की ये खबर भी पढ़िए सेहतनामा- अनानास खाने से दूर होता इंफ्लेमेशन: 15 औषधीय गुण, विटामिन C का खजाना, डॉक्टर से जानें किसे नहीं खाना चाहिए अनानास दुनिया के सबसे स्वादिष्ट फलों में से एक है। ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन C, मैंगनीज और एंजाइम जैसे पोषक तत्व होते हैं। अनानास में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और एंजाइम्स इंफ्लेमेशन और कई बीमारियों से बचाते हैं। इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कैंसर का जोखिम कम होता है। पूरी खबर पढ़िए…