दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज, 6 मार्च को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे मोहाली में 1984 के दंगों के दोषी सज्जन कुमार को सजा मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित समागम में शामिल होंगे। इसके बाद वे चंडीगढ़ में पार्टी मुख्यालय जाएंगे और मीडिया से भी बातचीत करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनजिंदर सिंह सिरसा सुबह चंडीगढ़ पहुंचेंगे। मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला चंडीगढ़ दौरा होगा, जिसके चलते बीजेपी नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा है। इसके बाद वे मोहाली के फेज-5 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में माथा टेकेंगे और शुक्राने के समागम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय जाएंगे और दोपहर 3 बजे मीडिया से बातचीत करेंगे