चंद्र और शुक्र दोनों ग्रहों का प्रभाव महिलाओं पर ज्यादा होता है। ज्योतिष में मां, बहिन, बेटियां, सास, ताई ,चाची और भाभी चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करती हैं। परिवार में इनका सम्मान करने से चंद्रमा का शुभ फल मिलने लगता है। चंद्र देव के आशीर्वाद से परिवार में मंगल कार्य होते हैं। इसी तरह शुक्र पत्नी का कारक ग्रह होता है। इस ग्रह के कारण ही घर में पैसा और वैभव बढ़ता है। प्रतिष्ठा भी बढ़ती है। पत्नी का सम्मान करने और अच्छे संबंध रखने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है। इसी प्रकार सभी महिलाओं को भी अपना चंद्र और शुक्र यानी मन और धन अच्छा रखना चाहिए। इसके लिए परिवार में बहुत ही प्रेम से साथ में रहें। क्योंकि परिवार में एक दूसरे की बुराई करेंगे तो चंद्रमा और शुक्र का बुरा असर देखने को मिलेगा।