जरा सोचिए, जब आपको खुद पर पूरा भरोसा होता है, तो आप कितने कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं? आत्मविश्वास हमारी जिंदगी में एक जादू की तरह काम करता है। ये हमें हर काम में सफल बनाता है, चाहे वो हमारी नौकरी हो या रिश्ते। जब हमें खुद पर यकीन होता है, तो हम मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से कर लेते हैं। हमारी पर्सनैलिटी में एक अलग ही चमक आ जाती है, जिससे लोग हमारी तरफ आकर्षित होते हैं। वहीं जब आत्मविश्वास कम होता है तो हम अपनी काबिलियत पर शक करने लगते हैं। छोटे-छोटे फैसले भी नहीं ले पाते और रिश्तों में भी असुरक्षा महसूस करते हैं। हालांकि, यह कोई चिंता करने वाली बात नहीं है। आत्मविश्वास कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे हम हासिल नहीं कर सकते हैं। जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके हम इसे हासिल कर सकते हैं। ऐसे में आज हम रिलेशनशिप में जानेंगे कि- कैसे बढ़ाएं सेल्फ-कॉन्फिडेंस? बेहतर आत्मविश्वास के साथ हम अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही सेल्फ-कॉन्फिडेंस हमारे सेल्फ प्रेजेंटेशन के तरीके को प्रभावित करता है। आत्मविश्वास न केवल हमारे व्यवहार को प्रभावित करता है, बल्कि यह दूसरों के हमारी आपकी पर्सनैलिटी पर भी असर डालता है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। आइए ग्राफिक्स को विस्तार से समझते हैं। दूसरों से तुलना न करें जब हम दूसरों से अपनी तुलना करते हैं, तो हमें जलन महसूस होती है, और जितनी ज्यादा जलन होगी, उतना ही हम अपने बारे में बुरा महसूस करते हैं। तुलना करने से हमें लगता है कि हमारे पास दूसरों से कम है, जिससे जलन होती है। ऐसे में हम खुद को कमतर समझने लगते हैं। ऐसे में हमें अपनी तुलना दूसरों के साथ नहीं करनी चाहिए। पॉजिटिव लोगों के साथ रहें हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहें, जो आपसे प्यार करते हैं और आपके लिए अच्छा सोचते हैं। ऐसे लोगों की तलाश करें, जो सकारात्मक हों और आपके आत्मविश्वास को बनाने में मदद कर सकें। शरीर का ध्यान रखें अगर आप अपने शरीर का ध्यान नहीं रखेंगे, तो आपको अपने बारे में अच्छा महसूस नहीं होगा। जब आप अच्छा खाना खाते हैं, कसरत करते हैं और आराम करते हैं, तो आप अपने दिमाग और शरीर के लिए अच्छा करते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आप अपने बारे में अच्छा महसूस करते हैं। खुद के प्रति दयालु रहें जब आप कोई गलती करते हैं, अफसल होते हैं, या किसी सेटबैक का अनुभव करते हैं तो तकलीफ होती है। हालांकि, ऐसे समय में भले ही बुरा लगता है, लेकिन इससे आपमें इमोशनली रूप से लचीलापन आता है। ऐसे में किसी भी असफलता को खुद पर बोझ न मानें। सीखें और आगे बढ़ें। खुद से पॉजिटिव बात करें खुद के बारे में नेगेटिव बात करने से आपकी क्षमता को नुकसान हो सकता है। ऐसे में खुद से पॉजिटिव बातचीत करें। इससे आपको नेगेटिव विचारों से उबरने में मदद मिलेगी। अपने डर का सामना करें अपने ऐसे डर का सामना करने का अभ्यास करें, जो आत्मविश्वास की कमी से उपजे हैं। यदि आपको डर है कि आप खुद को शर्मिंदा करेंगे या सोचते हैं कि आप गड़बड़ करने जा रहे हैं, तो भी कोशिश करें। ऐसे काम करें, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़े जब आप ऐसे काम करते हैं, जिनमें आप अच्छे होते हैं तो क्या होता है? आपका आत्मविश्वास बढ़ने लगता है। आपकी ताकत और भी मजबूत हो जाती है, जो खुद पर आपके विश्वास को बेहतर बनाने में मदद करती है। उद्देश्य तय करें अपने लक्ष्यों को पाने की कोशिश में अक्सर कई बार असफल होना पड़ता है, जब तक कि सही तरीका न मिल जाए। कई मामलों में इससे आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। ऐसे में छोटे-छोटे लक्ष्य रखें और उन्हें पूरा करें, जो आपके कॉन्फिडेंस को वापस पाने में मदद करें। सेल्फ कॉन्फिडेंस के फायदे आत्मविश्वासी होने के कई फायदे हैं। खुद पर भरोसा रखना न सिर्फ अच्छा लगता है, बल्कि घर, काम और रिश्तों में भी कई फायदे मिलते हैं। आइए ग्राफिक्स के जरिए समझते हैं। बेहतर प्रदर्शन: खुद के नाकाबिल होने की चिंता में समय और एनर्जी बर्बाद करने के बजाय, आप अपनी सारी एनर्जी अपने प्रयासों में लगा सकते हैं। जब आपमें आत्मविश्वास होता है, तो आप बेहतर प्रदर्शन करते हैं। हेल्दी रिलेशन: आत्मविश्वास न सिर्फ इस बात को प्रभावित करता है कि आप अपने बारे में कैसा महसूस करते हैं, बल्कि यह आपको दूसरों को बेहतर ढंग से समझने और प्यार करने में भी मदद करता है। यह आपको किसी रिश्ते से दूर रहने की ताकत भी देता है। खासतौर से ऐसे रिश्ते, जिनमें आपको लगता है कि आपको ज्यादा प्यार या सम्मान मिलना चाहिए। कुछ नया करने की कोशिश: जब आप खुद पर विश्वास करते हैं, तो आप नई चीजें आजमाने के लिए तैयार रहते हैं। खुद पर भरोसा करने से, खुद को सबके सामने लाना आसान हो जाता है और अपने आप को बेहतर प्रजेंट कर पाते हैं। लचीलापन: सेल्फ कॉन्फिडेंस आपके लचीलेपन या जीवन में आने वाली किसी भी चुनौती या परेशानी से उबरने की क्षमता को बढ़ा सकता है। खुद की मदद करना आसान: सेल्फ-कॉन्फिडेंस होने पर खुद की मदद करना आसान होता है। जब आप अपने आप पर और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करते हैं, तो आप अधिक सकारात्मक और आशावादी महसूस करते हैं। यह आपको चुनौतियों का सामना करने और उनसे पार पाने के लिए अधिक प्रेरित करता है।