हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी, सोमवार 10 मार्च को सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 74,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंकों की गिरावट है, ये 22,430 के स्तर पर है। रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा फिसले है। NSE का निफ्टी रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.90% नीचे हैं। सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.70% की गिरावट है। ऑटो इंडेक्स भी 1.20% नीचे हैं। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.20% चढ़ा है। सेंसेक्स पर पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 2% ऊपर है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार शुक्रवार को बाजार में रही थी मामूली तेजी
इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में मामूली तेजी रही थी। सेंसेक्स 7 अंक गिरकर 74,332 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 7 अंक की तेजी रही, ये 22,552 पर बंद हुआ था।