कल पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग जमकर मस्ती करते हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। इसके साथ ही गीत-संगीत, गुझिया और ठंडाई का आनंद भी लेते हैं। सदियों से पानी, गुलाल और रंग से होली खेलने की परंपरा रही है। लेकिन पिछले कुछ दशकों से केमिकल वाले रंगों का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। ये रंग स्किन और बालों के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे रंगों को छुड़ाना भी मुश्किल होता है। हालांकि कुछ घरेलू उपाय रंगों को छुड़ाने में मददगार हो सकते हैं। तो चलिए, आज जरूरत की खबर में होली के रंगों को छुड़ाने के घरेलू नुस्खों के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. आर. अचल पुलस्तेय, आयुर्वेदाचार्य सवाल- होली खेलने से पहले क्या करें कि स्किन पर रंग ज्यादा न चढ़े?
जवाब- इसके लिए होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर ऑयल या कोई मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं। साथ ही डार्क कलर के फुल स्लीव्स कपड़े पहनें। इसके अलावा कुछ और बातों का भी ध्यान रखें। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- चेहरे पर लगे रंग को घरेलू तरीकों से कैसे साफ कर सकते हैं?
जवाब- चेहरे पर किसी भी गलत प्रोडक्ट के इस्तेमाल से स्किन एलर्जी का खतरा रहता है। इसलिए चेहरे पर लगे होली के रंगों को छुड़ाने के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इसके लिए कुछ घरेलू टिप्स अपना सकते हैं। जैसेकि- सवाल- होली के रंगों से बालों को कैसे बचाएं?
जवाब- केमिकल वाले रंग बालों को कमजोर और रूखा बना सकते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले बालों में तेल लगा लें। यह बालों के बीच प्रोटेक्टिव लेयर बनाने का काम करता है। इसके अलावा होली के दिन अपने बालों को हमेशा बांधकर रखें। इसके लिए स्कार्फ या कैप पहन सकते हैं। सवाल- अगर बालों में होली का रंग चला जाए तो उसे कैसे निकाल सकते हैं?
जवाब- बालों से रंग निकालते समय भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कई बार जब बालों में सूखा रंग या गुलाल भर जाता है तो लोग उसे रगड़-रगड़ कर साफ करते हैं। इससे बाल उलझ जाते हैं और उनके कमजोर होकर टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए किसी चौड़ी कंघी से बाल साफ करें। बालों से सूखे रंग निकालने के लिए तुरंत पानी का इस्तेमाल न करें। इससे रंग बालों की जड़ों में जाकर चिपक सकते हैं। अगर बालों में गीला रंग लगा है तो सिर को पानी से अच्छी तरह धोएं। बालों में फंसे रंग को जितना हो सके पानी से ही बाहर निकालें। इसके बाद हल्के शैंपू का इस्तेमाल करें। अगर बालों से रंग आसानी से बाहर निकल नहीं रहा है तो एपल साइडर विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रंग को हटाने के साथ-साथ सिर में होने वाली खुजली और इन्फेक्शन को भी कम करता है। इसके लिए एक मग पानी में डेढ़-दो चम्मच विनेगर मिलाकर बालों को धोएं। इसे तीन-चार मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को पानी से धोकर साफ कर लें। अब आप देखेंगे कि आपके बालों से रंग आसानी से निकल गया होगा। सवाल- स्किन से होली के रंगों को कैसे साफ किया जा सकता है?
जवाब- स्किन पर लगे होली के रंगों को छुड़ाना अपने आपमें एक बड़ा चैलेंज है। हालांकि कुछ घरेलू उपायों के साथ इसे छुड़ाया जा सकता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- होली के रंग छुड़ाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
जवाब- होली का रंग छुड़ाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रंग छुड़ाते समय स्किन ज्यादा रगड़ने से उसमें जलन या रैशेज हो सकते हैं। इसलिए हल्के हाथों से ही सफाई करें। रंगों को छुड़ाने के लिए लोग कई बार साबुन या शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन ड्राई हो सकती है। वहीं गलती से भी आंखों में रंग जाने से जलन हाे सकती है और इन्फेक्शन का भी खतरा रहता है। इसलिए रंग खेलते और छुड़ाते दोनों समय आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा स्किन पर लंबे समय तक रंग न लगा रहने दें। इससे स्किन एलर्जी का खतरा हो सकता है। अगर होली के रंग से स्किन पर कोई रिएक्शन दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सवाल- लंबे समय तक होली का रंग चेहरे पर लगा रहना कितना नुकसानदायक है?
जवाब- आयुर्वेदाचार्य डॉ. आर. अचल पुलस्तेय बताते हैं कि लंबे समय तक केमिकल युक्त रंग चेहरे पर लगा रहना नुकसानदायक हो सकता है। इससे स्किन में जलन और एलर्जी हो सकती है। दाग या धब्बे पड़ सकते हैं। यह उन व्यक्तियों के लिए ज्यादा खतरनाक है, जिन्हें पहले से कोई बीमारी है। सवाल- नाखूनों में फंसे होली के रंगों को आसानी से कैसे निकाल सकते हैं?
जवाब- नाखूनों से रंग छुड़ाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है क्योंकि ये अंदरूनी हिस्सों में जाकर बैठ जाते हैं और आसानी से नहीं निकलते हैं। ये नाखूनों को खराब व कमजोर बना सकते हैं। इसका सबसे अच्छा घरेलू उपाय नींबू और सिरका है। नींबू का रस या सिरका एक कटोरे में रख लें। इसमें अपने नाखूनों को करीब 5 मिनट तक डुबोए रखें। इसके बाद नाखूनों को किसी सूती कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें। इससे लगभग रंग साफ हो जाएगा। इसके अलावा नेलपेंट रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ……………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- केमिकल मिले रंगों से सावधान: इस होली हल्दी और फूलों से घर पर बनाएं ऑर्गेनिक रंग-गुलाल, 10 आसान तरीके आजकल बाजार में केमिकल वाले रंगों का चलन बढ़ गया है। इन रंगों में मौजूद केमिकल्स हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप केमिकल युक्त रंगों से बचना चाहते हैं तो घर पर ही ऑर्गेनिक रंग-गुलाल तैयार कर सकते हैं। ये न केवल स्किन और बालों के लिए सुरक्षित होते हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। पूरी खबर पढ़िए…