एआर रहमान चेन्नई के अस्पताल में भर्ती, एंजियोग्राफी हुई:संगीतकार की टीम बोली- वे रोजे पर हैं, तबीयत बिगड़ने की वजह डिहाइड्रेशन हो सकती है

ऑस्कर अवॉर्ड विनर रहे म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 58 साल के कंपोजर को आज सुबह साढ़े 7 बजे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां उनका ECG भी हुआ। इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती एआर रहमान की एंजियोग्राफी भी कराई गई। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। वहीं, एआर रहमान की टीम की तरफ से कहा जा रहा है कि वे रोजे पर हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने का कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। कुछ समय पहले पूर्व पत्नी हुई थीं एडमिट कुछ समय पहले ही एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो को मेडिकल इमरजेंसी के चलते चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई थी। बीते साल तलाक की अनाउंसमेंट कर चर्चा में रहे थे एआर रहमान ने 20 नवंबर 2024 को पत्नी सायरा से तलाक लेने की अनाउंसमेंट की थी। कपल ने साल 1995 में अरेंज मैरिज की थी, जो 29 साल बाद टूट गई। इस शादी से कपल को तीन बच्चे हैं। तलाक की अनाउंसमेंट के ठीक बाद सायरा बानो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया था। तलाक के बाद खबरें आईं कि एआर रहमान का उनके बैंड में काम करने वाली मोहिनी डे से अफेयर है। ये खबरें तब सुर्खियों में आईं, जब एआर रहमान के तलाक की अनाउंसमेंट के ठीक बाद मोहिनी ने पति से तलाक की घोषणा की। चर्चा में आने के बाद रहमान ने अपमानजनक अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का ऐलान किया। उन्होंने एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें उनकी शादी और तलाक पर किए आपत्तिजनक पोस्ट को हटाने को कहा गया है। 2 ऑस्कर जीतने वाले इकलौते भारतीय हैं एआर रहमान एआर रहमान को फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के गाने जय हो के लिए 2 ऑस्कर मिले। वे पहले और इकलौते भारतीय हैं, जिन्होंने 2 ऑस्कर जीते। रहमान 2 ग्रैमी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। सिंगर एआर रहमान से जुड़े 7 फैक्ट्स… —————————————————— बॉलीवुड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 15वीं मंजिल से गिरकर मॉडल की मौत, गुत्थी अनसुलझी:देर रात शराब पार्टी के बाद अर्धनग्न मिली अर्पिता, बॉयफ्रेंड और दोस्तों पर हत्या का शक 10 दिसंबर 2017 की बात है। मॉडल और एंकर अर्पिता तिवारी, अपने बॉयफ्रेंड पंकज जाधव के साथ मुंबई के मीरा रोड इलाके में स्थित मानवस्थल बिल्डिंग की 15वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1501 में पहुंचती हैं। देर रात तक शराब पीते हुए सभी जमकर मस्ती करते हैं। कुछ घंटे बाद अर्पिता की अर्धनग्न लाश दूसरी मंजिल के AC डक्ट में झूलती मिली। पूरी खबर पढ़ें…