मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा में सोमवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वही, रविवार को राज्य का बौध जिला लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। जिले का अधिकतम तापमान शनिवार से 1.1 डिग्री ज्यादा 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। ओडिशा के ही झारसुगुड़ा (42 डिग्री) और बलांगीर (41.7 डिग्री) दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा राज्य के सात जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। पूरे राज्य में खासकर पश्चिमी हिस्से में हीट वेव यानी लू की स्थिति रही। IMD ने अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने की आशंका जताई है। इसके बाद 19 मार्च से अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई। मंगलवार को छोड़कर शुक्रवार तक बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… 18 मार्च तक 8-9 राज्यों में तेज बारिश की आशंका राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में फिर बारिश की संभावना:20 मार्च से बदल सकता है मौसम, इस सप्ताह तेज गर्मी से राहत मिलेगी राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। 20 मार्च को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिलों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के कारण मौसम में यह बदलाव होगा। उधर, प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि के बाद गर्मी से राहत मिली है। पूरी खबर पढ़ें… MP में 19-20 मार्च को बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट: भोपाल, जबलपुर-चंबल में ज्यादा असर; 40-50 किमी/घंटा रहेगी हवा की रफ्तार मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में 19 और 20 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना है। भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, चंबल, सागर और शहडोल संभाग में ज्यादा असर रहेगा। यहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान पंजाब में आज भी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिनभर हल्के बादल छाए रहने के बाद तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अबोहर में रहा। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगीः बारिश के भी आसार, हिसार-जींद के गांवों में फसलों को नुकसान हरियाणा में अगले 24 घंटे 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही आज यानि रविवार को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आसमान साफ रहने की संभावना है। धिकतम तापमान 27.36 सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट 20 मार्च तक मौसम खराब रहेगा; हिमस्खलन की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और सिरमौर के ऊंचे क्षेत्रों में शुक्रवार से ही बारिश- बर्फबारी हो रही है। शिमला-कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। आज भी 4 जिलो में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में येलो अलर्ट…बिलासपुर सबसे गर्म, रायपुर और दुर्ग में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। इन सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। आज रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में हीट-वेव की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… बिहारः पटना में अचानक बदला मौसम, छाए काले बादल: आज 12 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट पटना-मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई जिलों में रविवार को अचानक मौसम बदल गया। पटना, बक्सर, नालंदा में सुबह-सुबह काले बादल छा गए। वहीं, बक्सर, मुजफ्फरपुर में सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…