रायसीना डायलॉग में शामिल हुए PM मोदी:न्यूजीलैंड PM ने समिट को संबोधित किया, कहा- भारत को इंडो-पैसेफिक में जरूरी रोल निभाना है

नई दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10वें रायसीना डायलॉग के उद्घाटन में शामिल हुए। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बतौर चीफ गेस्ट समिट को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत को इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। न्यूजीलैंड हिंद-प्रशांत में अपने हितों के लिए भारत जैसे साझेदारों की ओर देख रहा है। इस साल के सम्मेलन में अमेरिका की सीक्रेट एजेंसी डायरेक्टर तुलसी गबार्ड, यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा और कई अन्य सीनियर डिप्लोमैट्स शामिल हो रहे हैं। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) और विदेश मंत्रालय की तरफ से किए जाने वाला यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही उथल-पुथल, खासकर रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर हो रहा है। 3 दिन का यह सम्मेलन 19 मार्च तक चलेगा। इस बार के रायसीना डायलॉग की ‘थीम: कालचक्र- पीपुल, प्लेस एंड प्लेनेट’ है। इसमें करीब 125 देशों के 3500 से ज्यादा लोग शामिल होंगे। न्यूजीलैंड PM ने सत श्री अकाल से शुरू किया संबोधन
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने समिट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नमस्कार, सत श्री अकाल! बोलकर लोगों को संबोधित किया। लक्सन ने चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के लिए भारत को बधाई दी। संबोधन की प्रमुख बातें… विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूजीलैंड के पीएम उनके भाषण के लिए शुक्रिया कहा। जयशंकर ने कहा कि आज के ग्लोबल ऑर्डर में अलग ढंग से सोचने और क्रिएटिव हव निकालने की जरूरत है। राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी से मिले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि न्यूजीलैंड के PM का नई दिल्ली में स्वागत करना बेहद खुशी की बात है। यह भी उतनी ही खुशी की बात है कि ऐसे युवा और ऊर्जावान नेता इस साल रायसीना डायलॉग में मुख्य अतिथि होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलीं तुलसी गबार्ड
तुलसी गबार्ड ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। राजनाथ सिंह ने तुलसी गबार्ड से अमेरिका में सक्रिय आतंकी खालिस्तानी ग्रुप सिख फॉर जस्टिस की भारत विरोधी गतिविधियों पर चर्चा व्यक्त की। सिंह ने इस आतंकी गुट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के अपील की। बैठक के बाद भारतीय रक्षा मंत्री ने कहा- नई दिल्ली में तुलसी गबार्ड से मिलकर खुशी हुई। हमने डिफेंस और इन्फार्मेशन शेयर करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। तीसरी दुनिया के किसी ‌देश में होने वाली इकलौती कॉन्फ्रेंस शांगरी-ला डायलॉग की तर्ज पर शुरू हुआ ———————————— यह खबर भी पढ़ें… अमेरिकी इंटेलिजेंस हेड बोलीं-भारत में PAK समर्थित हमले इस्लामी आतंक:इससे दुनिया पर खतरा, ट्रम्प ने इस्लामी आतंकवाद से लड़ने का वादा किया है अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने भारत में लगातार हो रहे पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमलों को इस्लामी आतंक बताया है। उन्होंने कहा कि ये आतंक भारत और अमेरिका समेत कई मिडिल ईस्ट देशों पर भी खतरा बनता जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…