18 मार्च का राशिफल:मिथुन राशि के लोगों के लाभदायक संपर्क बनेंगे, वृश्चिक राशि के लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं

मंगलवार, 18 मार्च को मेष राशि के लोग अपनी समस्याओं को हल करके सफलता हासिल कर सकते हैं। मिथुन राशि के लोग अपने संपर्क बढ़ाएंगे तो नई लाभदायक जानकारियां मिल सकती हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मीन राशि के लोग दूसरों की गलतियां भूलकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए 18 मार्च का दिन कैसा रह सकता है… पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का हल होने से कामयाबी मिल सकती है। अगर घर की मरम्मत या सुधार संबंधी योजना बन रही है तो वास्तु नियमों का पालन करें। कुछ समय एकांत और आध्यात्म में व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव होगा। नेगेटिव- छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, वर्ना संबंधों पर असर पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों पर कटौती करनी होगी। इस समय विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में ज्यादा समय देने की जरूरत है। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति बेहतर होगी। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी, परंतु उसकी वजह से आपके कार्यों में रुकावट नहीं आएगी। लेनदेन के मामलों में कुछ धोखाधड़ी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। नौकरी पेशा लोगों को टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बने रहने से घर में भी व्यवस्थित माहौल रहेगा। जबकि प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या दूर के लिए नियमित व्यायाम करें तथा संतुलित खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 5 पॉजिटिव- निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। आपके मार्गदर्शन में किसी पारिवारिक सदस्य की कोई समस्या भी दूर हो सकती है। नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों और आरोप-प्रत्यारोप जैसी बातों से दूर रहें। अपने अंदर अति आत्मविश्वास और स्वार्थपन की भावना न उपजने दें। इससे ऊर्जा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। अपनी व्यक्तिगत योजनाओं को क्रियान्वित करने पर ध्यान दें। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ प्रतिस्पर्धा जैसी स्थिति बनेगी, परंतु चिंता न करें, सफलता मिलेगी। व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने का प्लान बन सकता है। नौकरीपेशा लोग आज कार्य कम रहने से राहत की सांस लेंगे। लव- विवाहित जीवन व्यवस्थित और मधुरता पूर्ण रहेगा, परंतु घर में अधिक हस्तक्षेप तथा रोक-टोक करना सदस्यों को नाराज कर सकता है। स्वास्थ्य- पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ न करें। साथ ही रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि न लें। भाग्यशाली रंग- पीला भाग्यशाली अंक- 4 पॉजिटिव- अपना संपर्क दायरा और अधिक बढ़ाएं, इससे आपकी पहचान बढ़ेगी और नई जानकारियां भी मिलेंगी। फाइनेंस संबंधी चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलेगी। आर्थिक समस्या भी दूर होगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलता रहेगा। नेगेटिव- दोस्तों और व्यर्थ की मौज मस्ती की वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्य बीच में अधूरे रह जाएंगे। इसलिए समय का उचित प्रतिबंधन रखना बहुत जरूरी है। पारिवारिक व्यवस्था पर ध्यान न देने से परिवार के लोग नाराज रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय- कार्यस्थल पर कामकाज का बोझ बढ़ेगा, लेकिन रोजमर्रा के कार्यों में लापरवाही नहीं बरतनी है। सभी काम समय पर निपटाने का प्रयास करें। इस वक्त किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदायक रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। लव- जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास और संबल प्रदान करेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आएगा। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार का नकारात्मक असर स्वास्थ्य और मानसिक थकान का कारण बनेगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें। भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 6 पॉजिटिव- आज दिनभर अत्यधिक कार्यभार आपको व्यस्त रखेगा। हालांकि आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने में मदद करेगी। सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा। नेगेटिव- वरिष्ठ लोगों के साथ मिलते-जुलते समय अपने व्यवहार में सौम्यता और शालीनता बनाकर रखें। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद ही करें, क्योंकि कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है। भाई-बहनों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय- व्यावसायिक दृष्टि से समय सामान्य रहेगा। अपने कारोबार से जुड़े लोगों के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। अन्यथा इसका असर आपके व्यवसाय पर होगा, साथ ही आपके मान-सम्मान में भी कमी आएगी। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक से संबंधित कार्यों में सावधानी रखें। लव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। किसी खास मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- अधिक कार्यभार और व्यस्तता की वजह से सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। पानी का अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम भाग्यशाली अंक- 7 पॉजिटिव- सुकून और शांति पाने के लिए धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा तथा सेवा संबंधी कार्यों में योगदान भी रहेगा। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य पारिवारिक सदस्यों की मदद से पूरे हो जाएंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने से खुशी मिलेगी। नेगेटिव- आर्थिक स्थिति को लेकर समय सामान्य रहेगा। निवेश संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखने की जरूरत है। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा न करें, अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट ही रखें। अपने गुस्से पर काबू रखें और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। व्यवसाय- कारोबार में किसी प्रोजेक्ट पर पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें, अन्यथा कोई भारी नुकसान हो सकता है। कोई परेशानी भी आ हो सकती है। वर्किंग महिलाएं सभी गतिविधियों में तालमेल बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। सरकारी नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। लव- परिवार में उचित तालमेल बनाकर रखने के लिए आपको ही प्रयास करने होंगे। मित्रों के साथ कोई फैमिली गेट-टुगेदर भी रहेगा। स्वास्थ्य- जोड़ों की दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी भाग्यशाली अंक- 7 पॉजिटिव- दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। किसी भी असमंजस की स्थिति में भाई-बहनों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। उचित समाधान भी निकलेगा। विद्यार्थियों को अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत के परिणाम मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नेगेटिव- खर्चों की अधिकता की वजह से हाथ तंग रह सकता है। मौजमस्ती के समय अपने व्यक्तिगत कार्यों को बिल्कुल ही नजरअंदाज न करें। अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना हानि का कारण बन सकता है। व्यवसाय- कार्य क्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर उचित निगरानी रखें। उच्च अधिकारियों तथा सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। यात्रा के योग बने हुए हैं। लव- पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाने में आप सक्षम रहेंगे। लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें। स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से परहेज करें तथा वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने से शारीरिक समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी भाग्यशाली अंक- 5 पॉजिटिव- आज कामकाज की अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी, लेकिन आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे, इसलिए अपनी पूरी ऊर्जा अपने कार्यों पर लगा दें। आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। कुछ खास लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। नेगेटिव- अपनी व्यस्ततम दिनचर्या के कारण व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ परेशानियां बनी रहेंगी, परंतु इस समय किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में न पड़ें। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां चलते रहेंगी और सभी काम योजनाबद्ध तरीके से होते जाएंगे। अगर कोई पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा फंसा हुआ है तो आज उसकी वापसी की संभावना है। कारोबार को लेकर दूरदराज की यात्रा का प्लान बनेगा। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी और घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की स्वास्थ संबंधी परेशानी को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 5 पॉजिटिव- आज कुछ बेहतर मौके मिलने वाले हैं, लेकिन ये भी ध्यान रखें कि सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान होना ही पड़ेगा। किसी जरूरतमंद मित्र का विशेष सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभव और सलाह अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। इसलिए धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। युवाओं को अपने करियर और भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसे निभाना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने की कोशिश कामयाब रहेगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में ज्यादा न उलझें। दूरदराज की पार्टियों से संपर्क और अधिक मजबूत करें। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में उचित तालमेल से मधुरता बनी रहेगी। घर का वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से जोड़ों के और घुटनों के दर्द की समस्या रह सकती है। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज भाग्यशाली अंक- 8 पॉजिटिव- समय अनुकूल है, लेकिन दूसरों के प्रभाव में आने की बजाय अपने विवेक से काम लेना होगा, इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन अथवा अनुसंधान संबंधी कार्यों में उचित परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- ये समय प्रेम भाव से अपना काम बनाने का है, ऐसे में किसी से वाद-विवाद करने से बचें। आज किसी भी यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, अपनी गतिविधियों पर ध्यान दें। व्यवसाय- व्यवसायिक चुनौतियों को पार करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आपकी अच्छी छवि की वजह से मार्केट से आपको अच्छा आर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने कार्य पर केंद्रित रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपना मनपसंद प्रोजेक्ट मिलने से उत्साह बना रहेगा। लव- पति-पत्नी में भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे। घर के कामों में ज्यादा हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है। परिजन अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध को स्वीकार कर सकता है। स्वास्थ्य- सेहत से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको संकट में डाल सकती है। अपने आवेश और क्रोध पर नियंत्रण रखें। ज्यादा तनाव न लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज भाग्यशाली अंक- 1 पॉजिटिव- आज मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा। असमंजस की स्थिति में अपने प्रिय मित्र से सलाह लेना उचित रहेगा। रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ परिवर्तन करें, इससे ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। नेगेटिव- भावुकता में आकर किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर न लें। समय अभाव के कारण आप उसे निभा नहीं पाएंगे। उसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर होगा। किसी भी यात्रा का प्लान करने से पहले सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। तरक्की के अवसर मिलेंगे। शेयर मार्केट में रुचि रखने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। नौकरी पेशा लोग किसी साथी की वजह से मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करने से पारिवारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी तथा आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य- कुछ समय अपने सुकून और आराम के लिए भी जरूर निकालें। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम भाग्यशाली अंक- 1 पॉजिटिव- आज दिन सामान्य व्यतीत होगा। अगर कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है तो किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से संपन्न होने की संभावना है। बच्चे की शिक्षा व करियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से हो जाएगा। जिससे काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे। नेगेटिव- अपने मान-सम्मान और व्यक्तित्व का जरूर ध्यान रखें। कहीं भी वार्तालाप अथवा विचार-विमर्श करते समय अनुकूल शब्दों का ही प्रयोग करें। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनका मनोबल बढ़ेगा। विद्यार्थियों का दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत होने कारण पढ़ाई में बाधा हो सकती है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई रुका हुआ कार्य आज किसी के सहयोग से बन जाएगा। आय की स्थिति भी बेहतर होगी, परंतु पेपर वर्क या आर्डर पूरा करते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। किसी प्रकार की लापरवाही न होने दें। अभी समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध में कुछ गलतफहमियां उपज सकती हैं। एक-दूसरे पर विश्वास रखना होगा। स्वास्थ्य- मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या और खान-पान रखें। गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 4 पॉजिटिव- आज पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सहमति बन जाने से राहत की सांस लेंगे। छोटों की गलतियों को माफ करते चलें तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करें। किसी भी योजना की पहले उचित रूपरेखा बनाएं, बाद में उस पर कार्य करें। नेगेटिव- वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का मान-सम्मान बनाए रखें और उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर पैसा उधार देने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था संबंधी जो बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं, वह निकट भविष्य में उचित साबित होंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश बहुत ही सोच-समझकर करें। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में आपसी सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें रहेंगी। लव- पारिवारिक माहौल सुख-शांति भरा रहेगा। गलत प्रेम संबंध का असर आपकी छवि को खराब कर सकता है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें और नियमित जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी भाग्यशाली अंक- 5