आज पहला मैच, KKR vs RR:टॉस थोड़ी देर में; ईडन गार्डन्स में राजस्थान को 2018 से नहीं हरा सकी कोलकाता

IPL-2025 में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। सीजन में दोनों टीमों का दूसरी बार सामना होगा। पिछले मैच में कोलकाता ने राजस्थान को उसी के घर में 8 विकेट से हराया था। राजस्थान रॉयल्स के 11 मैचों में से तीन जीत के साथ 6 पॉइंट्स हैं। वहीं, कोलकाता 10 मैचों में 9 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। वहीं, दिन के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना होगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बसे से धर्मशाला में खेला जाएगा। पहले मैच का प्रीव्यू मैच डिटेल्स, 53वां मैच
KKR vs RR
तारीख- 4 मई
स्टेडियम- ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता
टाइम: टॉस- 3:00 PM, मैच स्टार्ट – 3:30 PM दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा। राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वनिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे।