इंटर मिलान चैंपियंस लीग 2024-25 के फाइनल में:बार्सिलोना को 7-6 से हराया; पहला लेग ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरा लेग 4-3 से जीता

इंटर मिलान ने बार्सिलोना को हराकर चैंपियंस लीग 2024-25 के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। मंगलवार को खेले गए दूसरे लेग में इंटर ने बार्सिलोना को 4-3 से हराया और कुल मिलाकर 7-6 से फाइनल में प्रवेश किया। इसके पहले बार्सिलोना के मोंटजुइक ओलिंपिक स्टेडियम में खेले गए पहले लेग में इंटर और बार्सिलोना का मुकाबला ड्रॉ रहा था। 21 वें मिनट में ही इंटर ने ले ली बढ़त
मैच के 21वें मिनट में ही इंटर ने गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली। इंटर के लौटरो मार्टिनेज ने मैच के 21वें मिनट में डेनजेल डमफ्रीज के पास पर गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 45वें मिनट में हकन चालहानोग्लू ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।
हाफ टाइम के बाद बार्सिलोना ने वापसी की और बार्सिलोना की ओर से मैच के 54वें मिनट में एरिक गार्सिया ने गेरार्ड मार्टिन के क्रॉस को गोल में तब्दील कर स्कोर 1-2 कर दिया। वहीं 60 वें मिनट में डैनी ओल्मो ने मार्टिन की एक पास को हेडर से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा कर स्कोर 2-2 कर दिया। वहीं 87वें मिनट में बार्सिलोना की ओर से राफिन्हा ने गोल कर टीम को 3-2 से बढ़त दिला दी। ऐसा लगा कि अब बार्सिलोना का जीतना तय है,तभी इंटर के फ्रांसेस्को एसरबी ने गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया। डेविड फ्रेटेसी ने इंटर के लिए चौथा गोल कर टीम को जीत दिलाई
वहीं 99 वें मिनट में इंटर ने फिर से बढ़त हासिल कर ली। इंटर की ओर से डेविड फ्रेटेसी ने गोल कर स्कोर को 4-3 कर दिया। इस तरह 7-6 से इंटर ने फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। __________________ यह खबर भी पढ़ें… चैंपियंस लीग 2024-25 सेमीफाइनल फर्स्ट लेग:इंटर मिलान से दो बार पिछड़ने के बाद बार्सिलोना ने 3-3 से की बराबरी चैंपियंस लीग 2024-25 के सेमीफाइनल के पहले लेग में बार्सिलोना और इंटर मिलान के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा। बार्सिलोना क मोंटजुइक ओलिंपिक स्टेडियम में खेले गए मैच में बार्सिलोना दो बार पिछड़ने के बाद वापसी की और अंत में मुकाबले को बराबरी करने में सफल रही। पूरी खबर