मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री, बड़वानी पहुंचा:यूपी के बरेली में हाईवे डूबा, 48 घंटे में 34 की मौत; राजस्थान के 11 जिलों में अलर्ट

MP-राजस्थान, बिहार समेत 16 राज्यों आज भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोमवार को मध्यप्रदेश में दस्तक दे दी। मानसून बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते प्रदेश में पहुंचा। इस बार मानसून 1 दिन लेट हो गया। पिछली बार यह 21 जून को आया था। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 11 जिलों और महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। UP में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून को गोरखपुर के रास्ते राज्य में मानसून की एंट्री होगी। केरल में बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए मलप्पुरम, कन्नूर, कासरगोड, वायनाड और त्रिशूर में सोमवार को स्कूल कॉलेज में छुट्टी की गई है। कर्नाटक में भी बारिश का रेड अलर्ट है, इसके चलते उडुपी और दक्षिण कन्नड़ के सभी स्कूलों में छुट्टी है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 17 जून: तमिलनाडु, पुडुचेरी, विदर्भ, पूर्वी मध्यप्रदेश, गुजरात सौराष्ट्र, बिहार, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है। ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 18 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थानः प्री-मानसून की बारिश, सड़कें लबालब; अलवर में सड़क ढही, बिजली गिरने से बच्चे की मौत, आज 11 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भी प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी रहा। रविवार को जयपुर, जोधपुर समेत 14 जिलों में भारी बारिश हुई। उधर, मौसम विभाग ने 16 जून को भी राजस्थान के 11 जिलों में भारी बारिश, जबकि शेष 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेशःमानसून की एंट्री,बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर से प्रदेश में पहुंचा; अबकी बार 106% बारिश होगी मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। आज मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी। दक्षिण-पश्चिम मानसून बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते प्रदेश में पहुंचा। इस बार मानसून 1 दिन लेट हो गया। पिछली बार 6 दिन की देरी से 21 जून को आया था।प्रदेश में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेशः आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट; 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश में सबसे गर्म रहा UP में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है। पिछले 24 घंटे में वाराणसी देश में सबसे गर्म रहा, यहां का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून को गोरखपुर के रास्ते राज्य में मानसून की एंट्री होगी। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ः सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर संभाग में हो सकती है भारी बारिश छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं रविवार को 39 °C के साथ राजनांदगांव प्रदेशभर में सबसे गर्म रहा। सबसे कम तापमान 24.6°C दुर्ग में दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 26 में बारिश का यलो अलर्ट; बक्सर में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत बिहार के पूर्वी और उत्तरी इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पटना समेत दक्षिण बिहार में देर शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। रविवार को बक्सर में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़ः लोगों को गर्मी से मिली राहत, 5 डिग्री तापमान गिरा; आज आंधी-बारिश की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में लगभग 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। आज 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पठानकोट, होशियारपुर समेत छह जिलों में आंधी का यलो का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंडः रांची सहित 6 जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश; मानसून की दस्तक से पहले भारी बारिश का अलर्ट झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश से पहले ही मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सिमडेगा, रांची समेत 6 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः राज्य में 4 दिन लगातार बारिश, बिजली-तेज हवाएं चलने का अलर्ट; 28 जून तक होगी मानसून की एंट्री हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। पानीपत में सोमवार सुबह बारिश हुई। झज्जर और चरखी दादरी में बादल छाए हुए हैं। राज्य में 4 दिन तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने का भी अलर्ट है। राज्य में 28 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें..