अयोध्या प्रसाद ‘सुमन’ को मिली विद्यावाचस्पति मानद उपाधि (डॉक्टरेट) का विशेष सम्मान

रायबरेली (उ. प्र.)


एस एस डी पब्लिक स्कूल कृष्णानगर लखनऊ में 15 जून को अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद के संयोजन एवं आर्या पब्लिकेशन द्वारा आयोजित स्वर्णिम दर्पण काव्य एवं स्मृति सम्मान 2025 के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी के कुल सचिव इंद्रजीत ‘निर्भीक’ एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सार्थक वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ के संस्थापक डॉ अश्विनी जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से महाप्राण सूर्य कान्त त्रिपाठी निराला की धरती पर ग्राम सलेथू में जन्मे कवि एवं साहित्यकार डॉ0 अयोध्या प्रसाद लोधी ‘सुमन’ कवि, साहित्यकार को उनकी दीर्घकालीन साहित्य सेवा, समाज सेवा के क्षेत्र में महनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए इनको विद्यावाचस्पति मानद उपाधि विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।


आपको बताते चले इससे पहले भी रायबरेली काव्य कवि महाकुंम्भ रायबरेली द्वारा साहित्य गौरव सम्मान के अलावा की सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।साहित्य के क्षेत्र में इनका सफर अभी अनवरत रूप से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *