सावन मास 11 जुलाई से शुरू हो गया है, ये महीना 9 अगस्त तक चलेगा, सावन भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में विधिपूर्वक की गई शिव पूजा न केवल जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आती है, बल्कि नकारात्मक विचारों को भी दूर करती है। विशेष रूप से उन लोगों के लिए ये महीना अत्यंत फलदायक है, जिनकी कुंडली में ग्रह दोष हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, राशि के अनुसार अगर शिव की उपासना की जाए, कुंडली के दोषों का प्रभाव कम हो सकता है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए शिव पूजा की विधि…