दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट की बुधवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि लैंडिंग से पहले विमान करीब 17 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। मामले को लेकर अभी और जानकारी सामने नहीं आई है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…