सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,450 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 60 अंक फिसला; IT और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में ज्यादा बिकवाली

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 60 अंक की गिरावट है, ये 25,160 के ऊपर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 30 शेयरों में से 16 में गिरावट है। टेक महिंद्रा, इटरनल (जोमैटो) और ICICI बैंक के शेयरों में 2% तक की गिरावट। SBI, टाटा मोटर्स और ट्रेंट के शेयरों में मामूली तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 ऊपर, 28 नीचे और एक बिना बदलाव के कारोबार कर रहा है। NSE के रियल्टी, फार्मा, मेटल और बैंकिंग शेयरों में 1% तक की तेजी है। IT और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 16 जुलाई को विदेशी निवेशकों ने ₹1,858 करोड़ के शेयर बेचे कल 317 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 15 जुलाई को सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 82,571 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 114 अंक की तेजी रही, ये 25,196 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी रही। सनफार्मा, टाटा मोटर्स और BEL के शेयर्स में करीब 2% की तेजी रही। वहीं निफ्टी के 50 में से 35 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। NSE से सभी सेक्टरों में भी तेजी रही। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.5% की तेजी रही। रियल्टी, सरकारी बैंकिंग और IT इंडेक्स में करीब 1% की तेजी रही। —————————- शेयर बाजार के लिए 15 जुलाई की तारीख अहम: ट्रेडर्स को हाई-अलर्ट पर रहना चाहिए, 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल शेयर बाजार के लिए कल से शुरू होने वाले हफ्ते में 15 जुलाई की तारीख अहम होने वाली है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हरशुभ शाह के मुताबिक इस दिन ट्रेडर्स को हाई-अलर्ट पर रहना चाहिए। वहीं उन्होंने अपनी वीकली मार्केट रिपोर्ट में कुछ खास समय और स्तर बताए हैं। इसके अलावा रिटेल और थोक महंगाई दर के आंकड़े, पहली तिमाही के कंपनियों के नतीजे से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पढ़ें पूरी एनालिसिस