मोदी बोले- बंगाल में TMC सरकार दीवार बनकर खड़ी है:जिस दिन ये दीवार गिरी, राज्य विकास की गति पकड़ लेगा, तभी असली परिवर्तन आएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कहा- TMC सरकार बंगाल के विकास के आगे दीवार बनकर खड़ी है। जिस दिन TMC की दीवार गिरी, तब बंगाल विकास की गति पकड़ लेगा। टीएमसी की सरकार जाएगी, तभी असली परिवर्तन आएगा। विकसित भारत में बंगाल की बड़ी भूमिका होने वाली है। उन्होंने आगे कहा- भाजपा सरकार बनने के बाद बंगाल देश के टॉप औद्योगिक राज्यों में से एक बन सकता है। यहां नौजवान और प्रतिभावान युवा हैं। यहां नदियां, समुद्र और प्राकृतिक संसाधन है। यानी मैक इन इंडिया को गति देने के लिए बंगाल के पास सभी शक्ति हैं। पीएम ने कहा- हम बंगाल में अवसर मांग रहे हैं। असम में भाजपा को अवसर मिला, त्रिपुरा में अवसर मिला तो विकास की नई रफ्तार मिली। अब ओडिशा में भी भाजपा सरकार बन गई है, वह भी बहुत जल्द तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में जगह बना लेगा। PM मोदी ने दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें ऑयल, गैस, बिजली, सड़क और रेल से जुड़ी कई अन्य विकास परियोजनाएं शामिल हैं। दुर्गापुर बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले का शहर है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 2025 में मोदी की यह दूसरी पश्चिम बंगाल यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 29 और 30 मई को अलिपुरद्वार और कूच विहार जिलों में सिटी गैस परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें… बंगाल बदलाव-विकास चाहता: बंगाल बदलाव और विकास चाहता है। यहां के प्रभुत्व लोग जानते हैं कि 21वीं सदी का समय नई टेक्नॉलॉजी का है, बंगाल के लोगों को भी नई टेक्नॉलॉजी की जरूरत है। एक समय में बंगाल भारत के विकास और उद्योग का केंद्र था। आज यहां का नौजवान पलायन के लिए मजबूर है। छोटे कामों के लिए भी दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। दुर्गापुर आसनसोल का क्षेत्र कभी भारत के उद्योग को गति देते थे। आज यहां कारखानों में ताले लग रहे। भाजपा बंगाल के विकास का सपना देखती: थोड़ी देर पहले ही 5400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया है। बीजेपी बंगाल का विकास का सपना देखती है, बीजेपी विकसित पश्चिम बंगाल बनाना चाहती है। यह सारी योजना इसी का प्रयास है। बंगाल की यह धरती प्रेरणाओं से भरी हुई है। बंगाल के उद्योगपतियों ने देश के इंडस्ट्रीज की नींव रखी: पश्चिम बंगाल की धरती प्रेरणाओं से भरी पड़ी है, यह देश के पहले उद्योग मंत्री श्यामा प्रसाद की भूमि है। उन्होंने देश के इंडस्ट्रीज की नींव रखी। ये बिधान चंद्र राय जैसे उद्योग पति की नगरी है। इस भूमि पर सर विरेंद्र मुखर्जी हुए, जिनके वीजन से भारत को स्टील उद्योग की नींव मिली ऐसे लोगों ने ही बंगाल को आगे बढ़ाया है। बंगाल में सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें चल रहीं: बंगाल में रेल कनेक्टिविटी सुधारने के लिए बहुत काम हुआ है। यह देश के उन राज्यों में से एक है जहां सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। कोलकाता मेट्रो का विस्तार हो रहा। रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न बनाया जा रहा है। आज बंगाल को दो नए रेलवे ओवरब्रिज भी मिले हैं। PM मोदी इन 5 प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की- दुर्गापुर में छह साल बाद PM मोदी की रैली
बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले के दुर्गापुर में PM मोदी की 6 साल बाद यह दूसरी रैली है। इससे पहले वे 2 फरवरी 2019 को पहली बार दुर्गापुर गए थे। इस दिन PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया था। ………………………………… PM मोदी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… PM के दौरे से पहले ममता का बंगालियों से भेदभाव पर मार्च, कहा-BJP बंगाली बोलने वालों को परेशान कर रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 16 जुलाई को भाजपा शासित राज्यों में बंगाली बोलने वाले लोगों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। ममता ने कहा कि बंगालियों के प्रति भाजपा के रवैये से मैं शर्मिंदा और निराश हूं। अब से मैंने तय किया है कि मैं बांग्ला में ज्यादा बोलूंगी। अगर आप मुझे डिटेंशन कैंप में रखना चाहते हैं तो रखें। पूरी खबर पढ़ें… प्रधानमंत्री पर ममता बनर्जी की विवादित टिप्पणी, कहा- पीएम ऐसे बात कर रहे, जैसे हर महिला के पति हों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 29 मई को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ऐसे बात कर रहे हैं, जैसे हर महिला के पति हों। वे अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते? हालांकि मैं इस संबंध में बात नहीं करना चाहती, लेकिन आपने मुझे बोलने के लिए मजबूर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…