राजस्थान में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण अजमेर, पुष्कर, बूंदी, सवाई माधोपुर और पाली सहित कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अजमेर में पूरे मानसून सीजन में 458mm बारिश होती है, लेकिन इस साल जुलाई में ही 609mm बारिश हो चुकी है। यानी 19 दिन में पूरे सीजन से ज्यादा बरसात हो चुकी है। 50 साल पहले 18 जुलाई, 1975 के दिन, ठीक इसी तरह पूरा अजमेर पानी में डूबा था। उधर बिहार के कई नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। पटना में गंगा नदी उफान पर है। पटना DM ने जिले के 78 स्कूलों को 21 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने कर्नाटक, बिहार, सिक्किम, बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तर-दक्षिण कर्नाटक और उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल में कुल 141 सड़कें अभी भी बंद हैं। राज्यों से मौसम की तस्वीरें…