इंडोनेशिया में यात्री जहाज में भीषण आग, 3 मौत: VIDEO:जान बचाने समुद्र में कूदे लोग, 280 लोग सवार थे; आग का कारण साफ नहीं

इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रविवार दोपहर एक यात्री जहाज, केएम बार्सिलोना वीए, में तालिसे द्वीप के पास भीषण आग लग गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जहाज में 280 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 150 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जबकि 100 से ज्यादा लोगों की तलाश जारी है। आग के तेजी से फैलने के कारण अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री समुद्र में कूद गए थे। यह तालौद द्वीपों से मनाडो पोर्ट की ओर जा रहा था। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आग दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई और तेजी से पूरे जहाज में फैल गई। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी, नौसेना, तटरक्षक बल और स्थानीय मछुआरों ने मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। लिकुपांग पोर्ट पर एक कमांड पोस्ट बनाया गया है, जहां से बचाव कार्य किया जा रहा है। जहाज में आग लगने के बाद की फुटेज देखें… आग के कारणों की जांच होगी आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्रियों का पता लगने के बाद इसकी जांच शुरू की जाएगी। यात्रियों के परिजनों से शांत रहने और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करने की अपील की गई है। केएम बार्सिलोना वीए मनाडो-ताहुना मार्ग पर चलता था और आसपास के द्वीपों को भी जोड़ता था।