देश भर में भारी बारिश का दौर जारी है। मुंबई में तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भरा है। एयर इंडिया का AI2744 प्लेन सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग दौरान बारिश के चलते फिसल गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्री और क्रू मेंबर उतार लिया गया है। विमान को अब जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। उधर, हिमाचल प्रदेश में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। यूपी में लगातार बारिश से नदियां और डैम उफान पर हैं। महोबा में उर्मिल बांध के 7 फाटक एक साथ खोले गए, जिससे कैमाहा गांव में बाढ़ आ गई। गांव के 3 मकान ढह गए। चंबा जिले की चडी पंचायत में पहाड़ी से घर पर बड़ा पत्थर गिरने से दंपती की मौत हो गई। इनकी 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। आज हिमाचल के 4 जिलों के 9 सब डिवीजन में स्कूलों की आज छुट्टी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार सुबह वैष्णो देवी के पुराने रास्ते पर भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम चार श्रद्धालु घायल हो गए। इधर, लेह की नुब्रा घाटी से एयरफोर्स ने फंसे 21 नागरिकों का रेस्क्यू किया। ये सभी बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड के कारण यहां फंसे हुए थे। देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 6 तस्वीरें… उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक में ऑरेंज, बाकी में यलो अलर्ट मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी पूरे देश में आज बारिश का यलो अलर्ट है। रविवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… देशभर में बारिश-बाढ़ का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..