रायबरेली (उ. प्र.)
आगामी 11 अक्टूबर 2025 को साहित्यिक संस्था “हिंदी-उर्दू-अदबी संगम” द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 2025 में रायबरेली के कवि एवं मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। इनको यह सम्मान साहित्यिक एवं लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा।

आपको बताते चले इससे पहले भी यह कई सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। मूल रूप से वैसवारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरीपुर-निहस्था इनकी जन्मभूमि रही है। यह भारत सरकार की पहली सार्वजनिक उपक्रम इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्री (आईटीआई) में स.इंजीनियर पद कार्य कर चुके हैं। अब यह साहित्य के साथ-साथ मीडिया के क्षेत्र में भी कार्य करना चाहते हैं।
साहित्यिक संस्था “हिंदी- उर्दू-अदबी संगम” के सौजन्य से विश्व मैत्री एवं देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन, मुशायरा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के कवि, शायर मंच पर अपनी कला के प्रदर्शन करेंगे।

इस भव्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी पंक्ति में रहकर कार्य करने वाले बुद्विजीवियों जिनमें साहित्यकार, शिक्षक, डॉक्टर, वकील, चार्टेड एकाउंटेंट, समाज सेवियों को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में विश्व के कई देशों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त देश के राज्यों के शिक्षक, साहित्यकार, कला-प्रेमी शिरकत करेंगे। बुद्विजीवियों के जीवन पर आधारित “अंतरराष्ट्रीय की अनमोल शख्सियत” और “सफ़रनामा एक कलमकार का” पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा साथ ही संस्था की परिचय पत्रिका “मेरे ख्वाब मेरे साथ” और कलेंडर 2026 का विमोचन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ सैयद अली नकवी ने बताया कि हम पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं जिसमे शिक्षा, कला-साहित्य, पर्यावरण-संरक्षण, समाज-सेवा, महिला-सशक्तीकरण आदि क्षेत्रों में सम्मानित करते आ रहे हैं।
डॉ राम लखन वर्मा को अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह नई दिल्ली में सम्मानित होने के लिए परिवार, मित्रों, कवियों, समाज सेवियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दे रहे हैं।