आचार्य महा प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला 2025 रायबरेली

दो प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

रायबरेली- उ.प्र.
फिरोज गांधी कालेज रायबरेली के खेल मैदान में चल रहा आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला 2025 के दूसरे दिन कला और प्रतिभा को समर्पित रहा। मुम्बई के प्रसिद्ध स्केच आर्टिस्ट नितिन महादेव यादव अपनी धर्मपत्नी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में देश और जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें मुंबई के प्रसिद्ध स्केच आर्टिस्ट नितिन महादेव यादव को राम मनोहर त्रिपाठी लोक सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। आपको बताते चले नितिन महादेव यादव ने अपने स्केच के माध्यम से सैकड़ो की संख्या में खूंखार अपराधियों के स्केच बनाकर उन्हें पकड़वाने में पुलिस की निःस्वार्थ सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि कला एक अभिव्यक्ति का माध्यम ही नही बल्कि समाज की सेवा का एक सशक्त साधन भी है।


इसी क्रम में रायबरेली जिले की मेधावी छात्रा प्रांजलि जायसवाल को शिवानन्द मिश्रा लाले सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रांजलि ने इस वर्ष इण्टरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोत्तम अंक हासिल किया था। कार्यक्रम में प्रांजलि जायसवाल के अभिभावक भी उपस्थित रहे। पुस्तक मेला न्याय के अधिकारियों ने बताया कि यह पुस्कत मेला 2025 नौ नवम्बर तक चलेगा जिसमे प्रत्येक दिन साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, कवि सम्मेलन और मुशायरा आदि के कार्यक्रम आयोजित होंगे। वरिष्ठ पत्रकार गौरव अवस्थी ने बताया कि आज 3 नवम्बर को दिल्ली के दीपक सैनी द्वारा मिमिक्री साथ ही लाफ्टर शो का विशेष आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *