आराधिका साहित्यिक मंच की 55 वीं शिव जन्मोत्सव/शरद काव्य गोष्ठी संपन्न

आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी.) के तत्वावधान में 13 दिसंबर’ 2025 को 55 वीं भव्य आभासी काव्य गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ कवि साहित्यकार/रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक डा शिवनाथ सिंह शिव के जन्मोत्सव एवं शरद ऋतु के परिप्रेक्ष्य में आयोजित किया गया। साढ़े तीन बजे से रात्रि लगभग 08:00 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।
काव्यगोष्ठी का शुभारंभ युवा कवयित्री सुनीता मिश्रा (लखनऊ) की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्थापिका डा. निधी बोथरा जैन द्वारा मंच उद्बोधन में कहा कि मंच की प्रगति हेतु हमें आप सभी के सहयोग से सतत् आगे ले जाने का सतत प्रयास जारी रखना है। मंच महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने मंच परिवार से जुड़े कवियों/ कवयित्रियों के मंच से लगाव/अपनत्व/सहयोग की प्रशंसा की। उपाध्यक्ष डा. ओम ऋषि भारद्वाज ने अपने स्वागत भाषण में सभी सदस्यों के सहयोग, शुभेच्छा और संयुक्त प्रयासों की सराहना के साथ शुभकामनाएं दी। मंच सलाहकार डा. अनीता बाजपाई ने उपस्थित कवियों कवयित्रियों का अभिनन्दन करते हुए अपने विचार एवं आयोजन की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन कर बधाइयां शुभकामना दी।
तत्पश्चात् काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग 35 कवियों कवयित्रियों ने जन्मोत्सव/ शरद ऋतु की पृष्ठभूमि में अपनी मनमोहक, उल्लासपूर्ण, प्रेरक प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊँचाइयों तक पहुंचाया। डा. निधी बोथरा जैन, सुधीर श्रीवास्तव और डा. अनीता बाजपाई ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को ऊँचाइयाँ प्रदान की।
शिवनाथ सिंह शिव ने अपने जन्मोत्सव को यादगार बनाने और काव्य गोष्ठी के आयोजन के लिए भावुक स्वर में मंच के पदाधिकारियों का आभार धन्यवाद करते प्रसन्नता व्यक्त की।
आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों / वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।
और अंत में डा. निधी बोथरा जैन ने अतिथियों, साहित्यकारों का आभार ज्ञापित किया । जबकि वरिष्ठ कवयित्री शकुंतला श्रीवास्तव ने भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *