आचार्य कुल का तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक आयोजन में आचार्य विनोबा भावे, महात्मा गांधी के विचारों के संग वही काव्य-रस धारा

अनागत लखनऊ एवं रायबरेली काव्य-रस के साहित्यकारों ने किया प्रमुखता से प्रतिभाग

बोधगया-बिहार
आचार्य कुल का अंतरराष्ट्रीय आयोजन बोधि ट्री स्कूल श्रीपुर बोधगया में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन का हुआ समापन, जिसमें रायबरेली काव्य-रस साहित्य मंच एवं देश विदेश से आए लगभग सैकड़ों साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया। कई समाचार पत्रों के संपादक एवं प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कवरेज करते रहे जिसमें फर्स्ट एडिटर के संपादक मो. कलीम खान, दस्तक प्रभात के संपादक प्रभात वर्मा, रुदौली टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सारंग, दैनिक सहानभूति के साहित्य प्रतिनिधि, रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा एवं विभिन्न समाचार पत्रों के स्थानीय संवाददाता उपस्थित रहे। बोधगया में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं अंतर्राष्ट्रीय काव्य महाकुम्भ 2025 में देश-विदेश से आए आचार्य कुल के सदस्य/ पदाधिकारी, रायबरेली काव्य- रस साहित्य मंच की ओर से सैकड़ों साहित्यकार, विचारक उपस्थित हुए। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में आध्यात्मिकता एवं व्यक्तिगत विकास, सामाजिक न्याय एवं समानता, पर्यावरण एवं सतत विकास, शिक्षा और नवाचार, भारतीय दर्शन और चुनौतियां, महिला सशक्तिकरण और समानता, स्वास्थ्य और कल्याण, आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय, साहित्य और पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों में परिचर्चा की गई, जिसमें अरविंद श्रीवास्तव, श्रीपाल वर्मा, डॉ. राम शुक्ला, इंद्रजीत सिंह अर्चक, रंजीता सिंह, डॉ. धर्मेंद्र तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष/आचार्य कुल एवं कुलाधिपति महावीर प्रसाद द्विवेदी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विद्यापीठ, डॉ.शिवनाथ सिंह ‘शिव’ कुलपति महावीर प्रसाद द्विवेदी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विद्यापीठ, मो.कलीम खान, डॉ. राम लखन वर्मा, इंद्रेश भदौरिया, हरिनाथ शुक्ल, कैप्टन सरोज सिंह, राम राज भारती एवं प्रवीण कुमार पांडेय आवारा ने परिचर्चा में प्रतिभाग के साथ-साथ पुस्तकों का विमोचन हुआ ।


प्रत्येक दिवस की संध्या में कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया जिसमें डॉ शिवनाथ सिंह शिव, डॉ हरी प्रकाश अग्रवाल हरि, राम राज भारती, कवि एवं मीडिया प्रभारी डॉ.राम लखन वर्मा विद्यावाचस्पति, प्रवीण कुमार पांडेय आवारा, राम सनेही विश्वकर्मा सजल, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, डॉ. इंद्रेश भदौरिया, यमराज मित्र डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, पूर्णिमा सुमन, डॉ. अणिमा श्रीवास्तव, हिमाद्रि मिश्रा, सुंदरम फतेहपुरी, इंद्रजीत सिंह अर्चक, दिवाकर, कैप्टन सरोज सिंह, हरिनाथ शुक्ला, डॉ. ए.के. जैन, दीपक कुमार, त्रिलोकचंद फतेहपुरी, अयोध्या प्रसाद लोधी ‘सुमन’, शिवपाल सिंह लोधी, अनंता पांडेय, मनीष सागर, मधु गोयल, मनोज कुमार, नेहा बाजपेई, प्रीति, इंदिरा मनु, पल्लवी, ईश्वर चन्द्र मेहदावली विद्यावाचस्पति, अजय गोयल, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, हरिश चंद गुप्ता आदि ने विनोबा भावे, राष्ट भक्ति, ओज एवं आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ कर सबको भाव विभोर कर दिया।


लखनऊ के साहित्यकारों कैप्टन सरोज सिंह सैनिक, राम राज भारती, डॉ. हरी प्रकाश अग्रवाल हरि, प्रवीण कुमार पांडेय आवारा, राम सनेही विश्वकर्मा सजल सहित दर्जनों कवि मंच पर छाए रहे, कैप्टन सरोज सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बोधि ट्री स्कूल श्रीपुर बोधगया के बच्चों की परेड, नृत्य, पिरामिड एवं प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं। सभी साहित्यकारों, वक्ताओं, प्रतिभागियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *