लखनऊ (उ.प्र.)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 129 वें पराक्रम दिवस पर कवि सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह माँ वैष्णों देवी गेस्ट हाउस, मड़ियांव, लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अनागत आंदोलन के प्रणेता डॉक्टर अजय प्रसून ने किया। मुख्य अतिथि माननीय विधायक नीरज बोरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अवधी सम्राट इंद्र बहादुर सिंह इंद्रेश एवं वरिष्ठ साहित्यकार संपत्ति कुमार मिश्र भ्रमर वैश्वारी, अतिथि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी हिंदी विद्यापीठ के कुलपति शिव नाथ सिंह शिव मौजूद रहे।

नेता जी सुभाष चंद बोस पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवल किशोर त्रिपाठी द्वारा कुशल संचालन में सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर कवि एवं मीडिया प्रभारी डॉक्टर राम लखन वर्मा ने अपने गीत से सबको भाव विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि विधायक नीरज बोरा, स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के भांजे पी के मिश्रा द्वारा कवि, साहित्यकार एवं मीडिया प्रभारी को “सुभाष रत्न वीरता सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी इन्हें कई सम्मानों के अलावा काशी हिंदी विद्या पीठ वाराणसी से विद्यावाचस्पति मानद सम्मान एवं विद्या-सागर विशेष सम्मान से सुशोभित किया जा चुका है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा नेताजी की जयंती एवं पराक्रम दिवस को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है।

संस्थान के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष नवल किशोर त्रिपाठी एवं पदाधिकारी ठाकुर प्रहलाद सिंह एडवोकेट, आकाश अग्रवाल, शैलेंद्र शुक्ला, पंकज द्विवेदी, प्रमोद शुक्ल
अंत में एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवल किशोर त्रिपाठी ने आये हुए सभी आगंतुकों, साहित्यकारों, मनीषियों, श्रोताओं, कवियों, युवा पत्रकारों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।