वरिष्ठ साहित्यकार उमेश प्रकाश उमेश को अनागत मार्तण्ड सम्मान एवं रूपा पांडेय को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान

लखनऊ – उ.प्र.
8 फरवरी 26 को अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान योगी नगर, त्रिवेणी नगर तृतीय में सरस अनागत काव्य एवं सम्मान-गोष्ठी आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता रमा शंकर सिंह ने किया, मुख्य अतिथि के रूप में सम्पत्ति कुमार मिश्र भ्रमर वैश्वारी, विशिष्ट अतिथि इंद्र प्रकाश द्विवेदी, अति विशिष्ट अतिथि सुरेश चंद्र गुप्त श्याम रहे। अनागत कविता आंदोलन के प्रणेता डॉ.अजय प्रसून की विशेष उपस्थिति रही। गोष्ठी का कुशल संचालन प्रवीण पाण्डेय “आवारा” ने किया।


कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों एवं रचनाकारों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। वाणी वंदना गिरि राज शर्मा ठेठ मलिहाबादी ने किया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा उमेश प्रकाश ‘उमेश’ को अनागत मार्तण्ड सम्मान एवं रूपा पांडेय को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान से सम्मानित किया गया।


सरस काव्य गोष्ठी में डॉ. अजय प्रसून, रमा शंकर सिंह, संपत्ति कुमार मिश्र भ्रमर वैश्वारी, इंद्र प्रकाश द्विवेदी, गिरि राज शर्मा ठेठ मलिहाबादी, जी. एल. गांधी, प्रवीण कुमार पांडेय आवारा, राम सनेही विश्वकर्मा सजल, मीडिया प्रभारी राम राज भारती, हिमांशु सक्सेना अर्श लखनवी, अरविंद रस्तोगी, सुरेश चंद्र गुप्त श्याम, अखिल कुमार श्रीवास्तव व्यथित, विनय सिंहा, कैप्टन सरोज सिंह, उमेश प्रकाश उमेश, रूपा पांडेय, डॉक्टर उमेश चंद्र श्रीवास्तव, तेज नारायण श्रीवास्तव राही, रायबरेली से पधारे हुए कवि एवं मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा, शैलेश कुमार सचान, विवेकानंद सहित कई साहित्यकारों ने अपने गीत, गजल, छंद, एवं मुक्तकों से सभी को भाव-विभोर कर दिया। उपस्थित सभी साहित्यकारों को अनागत अमृत कलश सम्मान से सम्मानित किया गया। सरस काव्य/सम्मान गोष्ठी के दौरान श्रोताओं द्वारा काव्य-पाठ के दौरान करतल ध्वनि से कवियों का उत्साह वर्धन किया।
अंत में संस्था के उपाध्यक्ष राम राज भारती ने सभी साहित्यकारों, कवियों एवं श्रोताओं के आगमन पर आभार व्यक्त व्यक्त करते हुए अगले कार्यक्रम तक कार्यक्रम के स्थगन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *