रायबरेली-(उ.प्र.)
साहित्य के क्षेत्र में देश विदेश में अपनी प्रासंगिकता साबित कर चुके रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच समूह भारत के केंद्रीय पटल पर अन्तर्राष्ट्रीय भव्य आभासी कवि-सम्मेलन का हुआ आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न प्रांतों के सत्तर से अधिक रचनाकारों ने प्रतिभाग लिया।

होली के रंग-अपनों के संग कार्यक्रम में सरस्वती वंदना फिरेट छत्तीसगढ़ के रचनाकार ने किया। स्वागत गीत दिलीप कुमार शर्मा देवास, मध्य प्रदेश ने पढ़ा। उद्बोधन संस्थापक डॉ शिवनाथ सिंह ‘शिव’ रायबरेली अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ इकाई रायबरेली काव्य रस साहित्य समूह (भारत) ने किया। प्रथम सत्र का संचालक छतरपुर, म.प्र. की पूर्व आकाशवाणी कलाकार और वरिष्ठ साहित्यकार संध्या श्रीवास्तवा ने किया दूसरे सत्र का संचालन सुनीता मिश्रा, लखनऊ, तीसरे का दीपा शर्मा उजाला, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा। चौथे सत्र का संचालन डॉ शिवनाथ सिंह ‘शिव’ तथा अंतिम पांचवे सत्र का संचालन डॉ शिवकुमार सिंह ‘शिव’ दुसौंती, रायबरेली ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अध्यक्ष एन पी पाठक बिसौली, बदायूं, अतिविशिष्ट अतिथि राजेश सोनार छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि राम देव शर्मा ‘राही ‘ छाता, मथुरा रहें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार पाठक वरिष्ठ साहित्यकार, बृजभाषा के सशक्त हस्ताक्षर की गरिमामयी उपस्थिति रही। पांच घण्टे से अधिक चले इस कार्यक्रम मे देश-विदेश से भाग लेने वाले कवि- कवियत्रियों ने होली के रंग- अपनों के संग रंगोंत्सव कार्यक्रम मे अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुए पटल पर काव्य-पाठ करते रहे।

जिनमे प्रमुख रूप से सुरेश कुमार बंछोर भिलाई छत्तीसगढ़, केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ राम मनोहर लाल रायबरेली, डॉ शिवकुमार सिंह ‘शिव’, केंद्रीय संगठन मंत्री, डॉ संजुला सिंह ‘संजू’ मीडिया प्रभारी और संगठन प्रभारी (उत्तर भारत), उमाकांत भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश इकाई, प्रगति शंकर सहाय प्रदेश अध्यक्ष उत्तर-प्रदेश इकाई, डॉ राम लखन वर्मा मीडिया प्रभारी रायबरेली काव्य- रस साहित्य मंच (उत्तर भारत), अरविन्द कुमार कार्यक्रम प्रभारी पटल, डॉ संजीदा ख़ानम संगठन प्रभारी (पश्चिम भारत), अनुराधा के मंगलोर कर्नाटक, प्रदेश अध्यक्ष, उषा कंसल बैंगलोर मुख्य संरक्षक कर्नाटक प्रदेश इकाई, अविनाश खरे पुणे, महाराष्ट्र, डॉ शशि जायसवाल प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, आभा गुप्ता इंदौर, शालिनी कुमारी जम्मू कश्मीर, रेखा वर्मा, बड़ोदरा, गुजरात, राम अवतार राजस्थान, त्रिलोक चंद्र सेन महेन्द्रगढ़, हरियाणा, अरविन्द कुमार ‘अनोखे’ उन्नाव, सी एल दीवाना रीवा, मध्य प्रदेश, रामजीलाल वर्मा कल्याण, मुंबई, डॉ पंकज वाशनई पटना, डॉ अम्बे कुमारी मगध, बिहार, श्वेता कुमारी बेतिया, चम्पारण बिहार, डॉ हिमाद्री मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल इकाई, ईश्वर चंद्र जायसवाल संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश, हरमन कुमार छत्तीसगढ़, मनोज मंजुल कासगंज, उत्तर प्रदेश, पूर्णिमा सुमन प्रदेश अध्यक्ष, झारखण्ड प्रदेश इकाई सहित लगभग 70 से अधिक कवि कवियत्रियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम बहुत ही उत्साहवर्धन रहा अंत में आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के मुख्य संरक्षक एवं प्रशासक डॉ सुधीर श्रीवास्तव गोण्डा, उत्तर प्रदेश ने किया।