साहित्यकार डॉ. पूर्णिमा सुमन के जन्म दिवस पर आयोजित हुआ आभासी काव्य समारोह

लखनऊ -उ.प्र.
रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच की केंद्रीय इकाई झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड इकाई की प्रदेश अध्यक्षा डॉ.पूर्णिमा सुमन के जन्म दिवस पर ऑन लाइन काव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राजेश तिवारी मक्खन रहे। मुख्य अतिथि डॉ पूर्णिमा सुमन एवं अति विशिष्ट अतिथि राम राज भारती रहे।
समारोह का कुशल संचालन रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक एवं आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी विश्वविद्यालय रायबरेली के कुलपति डॉ शिवनाथ सिंह शिव रहे।


इस आभासी काव्य सम्मेलन में जिन साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया उनमे प्रमुख रूप से अध्यक्ष राजेश तिवारी मक्खन, डॉ.शिव कुमार सिंह शिव, डॉ पूर्णिमा सुमन, राम राज भारती, रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के केंद्रीय मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, किरण कुमार, रामजी लाल कल्याण मुंबई, दिलीप, अविनाश खरे, संजीदा खानम जोधपुर, महेश भट्ट, दीपा शर्मा , त्रिलोक चंद हरियाणा, किरण अग्रवाल प्रतापगढ़, सी एल दीवाना, राम बहाल सिंह वाराणसी, संध्या श्रीवास्तव, किरण कुमारी छतरपुर,अवधेश श्रीवास्तव उन्नाव, महेश भट्ट ग्वालियर, अरुण प्रताप के अलावा कई साहित्यकारों ने अपने गीत, गजल, छंद एवं मुक्तकों से माध्यम भाव-विभोर करते हुए जन्मदिवस समारोह को काव्य महोत्सव में बदल दिया। रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के केंद्रीय संगठन मंत्री डॉ शिव कुमार सिंह ने काव्य पाठ करने वाले सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *