योग से मिलेगी भारत को ताकत- मनोज कुमार पांडेय

रायबरेली (उ.प्र.)
आज पूरी दुनिया योग से जुड़ रही है और इस प्राचीन सभ्यता को अपना रही है। इससे स्वस्थ जीवन तो मिलेगा ही साथ ही पूरा विश्व एकता के एक सूत्र में बंधेगा। योग से भारत को ताकत मिलेगी यही तो हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री की भावी सोंच है। हमारे प्रधानमंत्री जी जिस चीज को लेकर चलते हैं उसको अंतिम पायदान तक पहुंचाने का कार्य करते हैं हमारा भूला हुआ इतिहास और संस्कार भी याद कराया जाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को योग से जोड़ने का कार्य किया है। यह बातें 12वें अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री खाद-रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कही।


12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम रायबरेली में स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में योग, प्रणायाम एवं आसन का अभ्यास कराया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, जिलाधिकारी सरनीत कौर बोक्रा (IAS), पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता (IAS), प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर हथकरघा एवं वस्त्रउद्योग उ.प्र. द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर योग का शुभारंभ किया। योग अभ्यास के दौरान प्रधानमंत्री जी का पश्चिम बंगाल से सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। योग में हुई प्रतियोगिताओं में सफल छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हजारों की संख्या में योग-भक्तों ने बढ़चढ़ कर योग अभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *